31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माइक्रोवेव में झटपट तैयार करें केसर पेड़ा

अगर आपके घर मेहमान आ रहे हैं और आप उनके लिए बाहर से मिठाई नहीं लाना चाहते तो आप माइक्रोवेव में झटपट केसर के पेड़े तैयार कर सर्व कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 8 Jan 2018, 10:40 AM IST

kesar peda

kesar peda

अगर आपके घर मेहमान आ रहे हैं और आप उनके लिए बाहर से मिठाई नहीं लाना चाहते तो आप माइक्रोवेव में झटपट केसर के पेड़े तैयार कर सर्व कर सकते हैं। यह पेड़े बहुत ही मुलायम बनते हैं और माइक्रोवेव में बनाने में इन्हें ज्यादा समय भी नहीं लगता। यहां पढ़ें केसर पेड़ा की माइक्रोवेव रेसिपी -

सामग्री -

मावा - 1 कप ( 250 ग्राम)
बूरा - 1 कप ( 175 ग्राम )
दूध - 1 टेबल स्पून
केसर - 20-25 धागे
पिस्ते -7-8

विधि -

केसर को गरम दूध में डालकर रख दीजिए, ताकि वह अपना कलर दूध में छोड़ देगी।
मावा को माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालकर क्रम्बल कर लीजिए। प्याले को माइक्रोवेव में रखिए और अधिकतम तापमान पर 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिए। प्याले को बाहर निकालिए और मावा को अच्छी तरह चमचे से चला दीजिए।

प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिए और अधिकतम तापमान पर 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिए, प्याले को बाहर निकालिए और मावा को अच्छी तरह से चला दीजिए।

अब केसर दूध को मावा में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए और केसर मिले मावा को अधिकतम तापमान पर १ मिनिट और माइक्रोवेव कीजिए। प्याले को बाह्रर निकालिए और अच्छी तरह से चलाइए और फिर से अधिकतम तापमान पर १ मिनिट माइक्रोवेव कीजिए। मावा को कुल 4 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए, मावा अच्छी तरह भुन कर तैयार है।

मावा को ठंडा होने दीजिए, जब मावा एकदम हल्का गरम रह जाय तब बूरा मिलाइए, और मावा जब तक ठंडा होता है तब तक पिस्ते को पतले पतले काट कर तैयार कर लीजिए।

मावा के ठंडा होने यानी बिलकुल हल्का सा गरम रहने पर बूरा डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए। हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर हाथ को चिकना कीजिए, मिश्रण से थोड़ा सा 1 चम्मच मिश्रण उठाइए और हाथ में लेकर उसे दबाकर बांधिए और पहले गोल कीजिए, अब दबाकर पेड़े का आकार दीजिए, पेड़े के ऊपर 2-3 पिस्ते के टुकड़े रखकर दबा दीजिए, तैयार पेड़ा प्लेट में रख दीजिए। एक एक करके सारे पेड़े बनाकर प्लेट में रख लीजिए। बहुत ही अच्छे केसर पेड़ा बनकर तैयार है, केसर पेड़े को फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।