
low carb chocolate with sea salt
अगर आप चॉकलेट्स के दीवाने हैं और अपनी पार्टीज में भी चॉकलेट सर्व करना पसंद करते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। इस रेसिपी का एक फायदा यह भी है कि आप इसे पार्टी से एक दिन पहले भी तैयार करके रख सकते हैं। लो कार्ब चॉकलेट विद सी सॉल्ट को बनाना बहुत ही आसान है और यह सेहत के लिहाज से भी अच्छी है। यहां पढ़ें लो कार्ब चॉकलेट विद सी सॉल्ट की रेसिपी -
सामग्री -
1 1/2 कप चॉकलेट के टुकड़े
1 1/2 टेबल-स्पून नारियल का तेल
1/4 कप कसा हुआ सूखा नारियल
2 टेबल-स्पून कटे हुए अखरोट
2 टेबल-स्पून कटे हुए बादाम
1 टेबल-स्पून कद्दू का बीज
1/2 टी-स्पून समुद्री नमक
विधि -
एक 175 मि मी। (7 इंच) की एल्यूमिनियमन ट्रे के अंदर बटर पेपर डालकर एक तरफ रख दीजिए।
एक माईक्रोवेव सुरक्षित बाउल में चॉकलेट और नारियल का तेल डालकर माइक्रोवेव के उच्च तापमान पर 1 मिनट के लिए गरम कीजिए, अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ा ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिए। ठंडे हुए मिश्रण में कसा हुआ सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। इस मिश्रण को बटर पेपर लगाई हुई एल्यूमीनियम ट्रे में डालकर उपर से अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और समुद्री नमक का समान रूप से छिड़काव कीजिए।
इसे हल्के से थपथपाकर 1 घंटे के लिए या फिर पूरी तरह जमने तक फ्रिज़ में रखिए। तेज धारदार चाकू का उपयोग करके 24 समान चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए। परोसिए या हवा बंद डिब्बे में भरकर फ्रिज में इसका संग्रह कीजिए आवश्यकता अनुसार परोसिए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

Published on:
30 Jun 2018 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमिठाई
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
