वहीं स्टूडेंट्स अगर Citibank और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से MacBook Pro का भुगतान करते हैं तो उन्हें 16,000 रुपए का कैशबैक और MacBook पर 9,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Mac Mini 5,900 रुपये और iMac पर 13,700 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यूजर्स इस ऑफर का लाभ 30 सितंबर तक ही उठा सकते हैं। इतना ही नहीं Citibank और ICICI क्रेडिट कार्ड से ipad मॉडल खरीदने पर भी कैशबैक मिल रहा है। जी हां EMI ट्रांजैक्शन करने पर 5,000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है और स्टूडेंट्स को iPad Pro पर 7,400 रुपए का कैशबैक मिल रहा है।