इसमें पावर के लिए 7,040mah की बैटरी दी गयी है। टैब के साथ एस पेन भी दिया गया है जिसमें 0.35 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट चार्ज करने पर 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। बेहतर साउंड के लिए यूजर्स को AKG-ट्यून्ड क्वाड स्पीकर्स मिलेंगे, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 5.0 फीचर दिया गया है।