लखनऊ के इरफान ने बताया कि हम पहले हिन्दुस्तानी है। हमें भारत माता से भी उतना ही प्यार है जितना की अपने धर्म से। हम अपनी भारत माता के लिए आपनी जान भी दे सकते है, लेकिन जब हमसे ऐसे मौके पर पूछा जाता है कि क्या हमें अपने देश से प्यार है तो आंखे झुक जाती है, क्योंकि ये सवाल ऐसा लगता है कि कोई किसी बच्चे से पूछ रहा है किया तुम अपनी मां से प्यार करते हो। भारत का कोई भी ऐसा मुस्लमान नहीं होगा जो अपने देश से प्यार न करता हो। जो नहीं करता होगा व सच्चा मुस्लमान नहीं होगा।