6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती कार में महिला से गैंग रेप, शिकायत के बाद FIR

साहब 24 जनवरी के शाम को किसी ने फोन पर सूचना दी कि आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें लोहिया अस्पताल में एडमिट करवाया गया है

2 min read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Jan 26, 2016

gangrape in car

gangrape in car

कानपुर.
साहब 24 जनवरी के शाम को किसी ने फोन पर सूचना दी कि आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें लोहिया अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। मैं घर से अस्पताल जाने को निकली ही थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास चार युवक कार पर बैठे थे, जिनमें से दो को मैं पहचानती थी। कार सवार युवकों ने मुझसे कहा कि हमने ही आपके पति की हादसे की जानकारी दी थी, हम वहीं जा रहे हैं आकर कार पर बैठ जाइए। मैं वैन पर बैठ गई और कुछ दूरी जाने के बाद उन्होंने स्प्रे डालकर बेहोश कर बारी-बारी से सामूहिक रेप किया और वहीं फेंककर भाग गए। यह बात मंगलवार को फर्रुखाबाद के लाल दरवाजा चुंगी वाली गली निवासी महिला ने एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंप कर बताया।



महिला ने पत्र में लिखा है कि उसके पति मजदूरी करते हैं। 24 जनवरी की शाम वह घर में अकेली थी। उसे सूचना मिली कि उसके पति दुर्घटना में घायल हो गये। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह घबराकर घर से अस्पताल के लिए निकली। रोडवेज बस स्टेशन के सामने टेंपो के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच कार आकर रुक गई। कार में चालक के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे, जिन्हें वह पहचानती है। इनमें एक कानपुर के थाना भोगनीपुर पुखराया के मोहल्ला स्वरूपनगर का तथा दूसरा उसका साला जालौन के पहाड़पुर निवासी था। दोनों ने उनसे कहा कि एक्सीडेंट की सूचना उन्होंने ही भिजवाई थी। चलो अस्पताल चल रहे हैं। इस पर वह कार में सवार हो गई। रास्ते में एक व्यक्ति ने स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया।


बेहोशी की हालत में किया रेप


बेहोशी की हालत में उसके साथ चारों ने कार में दुष्कर्म किया। होश आने पर दुष्कर्म का अहसास हुआ। उसके होश में आने के बाद एक बार फिर चारों ने तमंचा दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो इन लोगों ने महिला को रात में ही उसे नेकपुर पुल के पास फेंक दिया। इसके बाद यह लोग गाड़ी लेकर भाग गये। एसपी कार्यालय के कर्मचारियों ने शहर कोतवाल को मामले से अवगत कराने के बाद महिला को रिपोर्ट लिखाने को कोतवाली भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के भाई का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। जिन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है वह महिला के भाई के ससुराली हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

image