नोएडा के कई परिवार हैं जो अपने परिजनों का हाल जानने के लिए बेचैन हैं। वहां तूफान थमने की दुआ कर रहे हैं। सेक्टर-27 के सुदेश त्यागी अपने बेटे ध्रुव का हाल जानने के लिए उनके मोबाइल पर फाेन कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ एक बार ही बात हुई। टेलीकाम कंपनी में इंजीनियर ध्रुव ने मोबाइल पर बताया कि घर के बाहर छह से सात फुट बर्फ जमी है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लोग रोजमर्रा की वस्तुएं लेने बाहर नहीं जा पा रहे हैं। सेक्टर-122 की सुजाता पालीवाल ने बताया कि उनके अंकल संजय पालीवाल न्यूयॉर्क में हैं। वह बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सुजाता ने बताया कि अंकल से शनिवार को बात हुई, उसके बाद से बात नहीं हो पा रही है। सेक्टर-56 में रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि उनके अंकल बलदेव राज विज हैं। वह पिछले दस सालों से अमरीका में हैं। उनसे संपर्क की कोशिश की गई पर बात नहीं हो सकी। सेक्टर-22 और 24 में कुछ लोग हैं, जिनके परिजन अमरीका में हैं।