28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुझ से पूछकर किया जाए ठेकेदार को भुगतान: राजे

प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शनिवार को शिवपुरी भ्रमण के दौरान माधव चौक स्थित नवीन कन्या छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Gaurav Sen

Dec 19, 2015

शिवपुरी। प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शनिवार को शिवपुरी भ्रमण के दौरान माधव चौक स्थित नवीन कन्या छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद मंत्री राजे ने छात्रावास का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान राजे ने छात्रावास में कई खामियां निकाली और कलेक्टर राजीव दुबे से कहा कि इस छात्रावास का भुगतान ठेकेदार को मुझसे पूछने के बाद किया जाए। क्योकि इसमें जो कमियां है अगर वो जब तक दुरुस्त नहीं होंगी तब तक इसका भुगतान नही होना चाहिए।

मंत्री को निरीक्षण के दौरान जहां छात्रावास भवन में टॉयलेट में काफी कमी दिखी वहीं छात्रावास में फिनिंशिग भी नही दिखी इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजे के साथ कलेक्टर राजीव दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल, नगर पालिका सीएमओ कमलेश दुबे सहित कईभाजपा कार्यकर्तामौजूद थे।