28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: शुभमन गिल ने अपने खिलाड़ियों को दिए 10 में से 10 नंबर, बताया क्यों भारतीय बॉलर्स नहीं ले पाए विकेट

India Tour of Sri Lanka 2026: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज की शुभमन गिल एंड कंपनी फेवरेट होते हुए 2-0 से नहीं जीत पाई। पहला मुकाबला भारत ने जीता और दूसरा मुकाबला ड्रॉ हो गया।
2 min read
Google source verification
IND vs SL 2nd Test

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Shubman Gill on Colombo Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला गया, जो सोनल दिनुषा की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत ड्रॉ हो गया। खेल के तीन टीम इंडिया का पलड़ा भारी था लेकिन आखिरी 2 दिनों में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मैच का रुख ही पलट दिया। खासकर सोनल दिनुषा, जिन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़ा। खेल के पांचवें दिन भारतीय टीम सिर्फ 3 विकेट हासिल कर पाई और दूसरी पारी में श्रीलंका को ऑलआउट भी नहीं कर पाई। इसके बावजूद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपने खिलाड़ियों को 10 में से 10 नंबर दिए हैं।

गिल ने किस्मत को दिया दोष

शभमन गिल का मानना है कि टीम ने पूरी ताकत मैदान पर झोंक दी, इसलिए उन्हें मैच न जीत पाने का कोई मलाल नहीं है। मैच खत्म होने के बाद गिल ने कहा, "सच कहूं तो, इससे ज्यादा कुभ भी नहीं किया जा सकता था। आप तीन दिनों तक इतने सारे ओवरों में फील्डिंग करते हैं। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा खेला। उनके बल्लेबाजों ने काफी कौशल दिखाया और उन्हें थोड़ी किस्मत का भी साथ मिला।"

फॉलोऑन देने के अपने फैसले पर गिल ने कहा, "बाद में आप फॉलोऑन के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन इन चीजों पर बात बाद में ही की जा सकती है। आप उस पल में सबसे अच्छा फैसला लेते हैं, और कभी-कभी चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं। लेकिन यह एक शानदार मैच था। मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई।"

तो इस वजह से विकेट नहीं ले पाए गेंदबाज

सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप न कर पाने के बावजूद, गिल ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की कोशिश की तारीफ की और उन्हें 10 में से 10 नंबर दिए। उन्होंने कहा, "पांचवें दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पूरी तरह डिफेंसिव रवैया अपना लिया, जिससे हमारे गेंदबाजों को विकेटे लेने में मुश्किलें हुईं। इसके बावजूद इस सीरीज में बहुत सारी चीजें अच्छी हुईं, देवदत्त पड्डिकल ने शानदार प्रदर्शन किया। मानव सुथार ने बहुत अच्छा खेला, और केएल राहुल ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाजों ने भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। मैं इस प्रदर्शन के लिए अपने खिलाड़ियों क 10 में से 10 नंबर देना चाहूंगा।"

टीम इंडिया ने घोषित की थी पहली पारी

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 503 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर ढेर हो गई और ऐसा लगा कि चौथे दिन तक ही मैच खत्म हो जाएगा। गिल ने श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए बुलाया और दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम आउट नहीं हुई।