13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध या सफेद जहर

थाना सिकंदरा क्षेत्र के दहतोरा इलाके  में सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Feb 10, 2016

आगरा. सेहत बनाने के चक्कर में कहीं आपकी सेहत न बिगड़ जाए। जो दूध आपको मिल रहा है, वह सेहत बनाएगा या बिगाड़ेगा, इसकी जांच जरूर कर लें। आगरा में इसका कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया, जिसमें थाना सिकंदरा क्षेत्र के दहतोरा इलाके में सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से 700 लीटर तैयार सिंथेटिक दूध व इसे बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री मालिक पिता पुत्र फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मकान में चल रही थी दूध बनाने की फैक्ट्री

दहतोरा में सिंथेटिक दूध बनाने का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था। मंगलवार देर रात को पुलिस ने खाद्य विभाग और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एक मकान पर छापेमारी की। यहां से 700 लीटर सिंथेटिक दूध, एक ड्रम रिफाइंड, 20 किलो डिटरजेंट, सिंथेटिक दूध बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। जिला खाद्य निरीक्षक रामनरेश यादव ने बताया कि यह दूध फैक्ट्री में बनाने के बाद शहर में सप्लाई किया जा रहा था।

स्वास्थ्य बिगाड़ रहा मिलावटी दूध

मिलावटखोर सिंथेटिक दूध तैयार करने के लिए यूरिया, डिटरजेंट, रिफाइंड ऑयल और कॉस्टिक सोडा का प्रयोग कर रहे हैं। इससे कई बीमारियां पैदा हो रही हैं और लोगों की जिंदगी खतरे में है। चिकित्सकों का कहना है कि मिलावटी दूध के सेवन से न केवल लोग बीमार हो रहे हैं, बल्कि किडनी, लीवर व हार्ट से संबंधित बीमारियों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके इस्तेमाल से कैंसर होने की भी आशंका रहती है


ये भी पढ़ें

image