शीत लहर चलने से सागर व आसपास के क्षेत्र में ठंडक बढ़ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 दर्ज आंका गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। दिनभर सर्द हवाएं चलने के कारण शाम होते ही ठंड बढ़ गई। शाम ढलने के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम होने लगी।