2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी जनसंपर्क अधिकारी बन लाखों ठगे

- 7 वर्ष का सश्रम कारावास व 16 लाख रुपए का अर्थदंड

2 min read
Google source verification

image

Common Desk

Oct 30, 2015

डॉ. आंबेडकर नगर (महू).
नौकरी दिलाने के नाम इंन्फैंट्री स्कूल की पूर्व अकाउंटेंट के चार बेटों को नौकरी दिलाने के नाम पर कथित पत्रकार ने जनसंपर्क का विभाग अधिकारी बनकर 21 लाख रु. ऐंठ लिए थे। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
प्रथम अपर सत्र न्याधीश महू प्रदीप मित्तल ने मनीष मिश्रा निवासी नवीन जिला जेल के पास कुलामंडी रोड होशंगाबाद को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने के मामले में 7 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 16 लाख रुपए के अर्थदंड के दंडित किया गया है।
अतिरिक्त लोक अभियोजक महू शेखर बुंदेला ने बताया कि आरोपी मनीष ने अपने आपको जनसंपर्क विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर तथा समाचार पत्र का कथित व फर्जी रिपोर्टर बताकर कोदरिया तहसील महू जिला इंदौर निवासी कलावती वर्मा से उसके 4 पुत्रों को नौकरी लगाने के लिए 21 लाख रुपए लिए थे। पुत्र विवेक वर्मा को मुख्यमंत्री सचिवालय में निजी सचिव, वरुण वर्मा को सहायक खाद्य अधिकारी, तीसरे पुत्र को सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं पुत्र वैभव को अपेक्स बैंक भोपाल में कलर्क के रूप में पदस्थापना दिलाने हेतु फर्जी आदेश लाकर दिए थे। इन आदेशों के आधार पर किसी भी पुत्र की नौकरी नहीं लगी। फरियादी कलावती वर्मा जो इन्फेंट्री स्कूल में वरिष्ठ लेखापाल के पद पर थी,ने बताया कि आरोपी पीलीबत्ती की गाड़ी में बैठकर महू शहर में आकर उससे रुपए लिए थे। धोखा खाने के बाद फरियादी ने महू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 में चालान प्रस्तुत किया था। न्यायालय के समक्ष फरियादी सहित उसके पुत्रों एवं अपेक्स बैंक भोपाल के एमडी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर, इंटलीजेंस विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित साक्षियों के बयान कराए गए थे। न्यायालय ने आरोपी को धारा 420, 467, 468, 471 में दोषी पाते हुए 7 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 16 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय यह भी आदेशित किया गया है कि अपील अवधि के पश्चात 16 लाख रुपए फरियादी कलावतीबाई को दिए जाए। प्रकरण में शासन की ओर से अतिरिक्त ोक अभियोजक महू शेखर बुंदेला ने पैरवी की थी।

ये भी पढ़ें

image