बीते दिनों हुए प्रधानी चुनाव में गोरखपुर के विश्वनाथपुर गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी कुंअरी देवी चुनाव जीतने में सफल रहीं। महिला प्रधान 15 मार्च 2015 को हुई बहू सुधा की हत्या की आरोपी है। पुलिस के अनुसार कुंअरी देवी, उनके पति रामउग्रह, बेटे रामाशीष और रामनेवास इस मामले में अभियुक्त हैं। एक बेटा तो पुलिस के हत्थे कुछ माह पूर्व चढ़ गया लेकिन अन्य सभी भगोड़ा घोषित हैं।