10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृतक पुलिसवालों के आश्रितों को सड़कों पर लगानी पड़ी झाड़ू

मृतक आश्रितों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से पुरानी नियमावली के तहत समायोजन करने की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sujeet Verma

Jan 07, 2016

लखनऊ. पुलिस विभाग के पुलिस उपनिरीक्षक मृतक आश्रित कोटे में पुरानी नियमावली के तहत नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से परिजन अनशन पर बैठे हैं। बुधवार को उन्होंने सरकार के खिलाफ सड़को पर झाड़ू लगाकर अपना विरोध जताया। इस दौरान मृतक आश्रितों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से पुरानी नियमावली के तहत समायोजन करने की मांग की।

तीन से जारी है भूख हड़ताल

भूख हड़ताल पर बैठे धीरेन्द्र का आरोप है कि वे तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार में बैठा कोई भी अधिकारी इनकी सुध नहीं लेने आया। अनशन पर बैठी युवतियों का कहना है कि जब तक इनकी मुलाकात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नहीं कराई जाती और लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता। ये अनशन लगातार जारी रहेगा।

डीजीपी ऑफिस से टरकाया गया
अपनी मांगो को लेकर आज ये लोग डीजीपी से मुलाकात करने भी गए थे, लेकिन इनको वहां से भी टरका दिया गया। मृतक आश्रित शिल्पा ने बताया कि उनको डीजीपी से न मिलवाकर आईजी क्रमिक से मिलवाया गया, जिन्होंने न तो कोई मदद की और न मदद का आश्वाशन तक दिया।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर से पुलिस उपनिरीक्षक मृतक आश्रित हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर अपनी मांगो को लेकर अनशन पर बैठे है।

देखें वीडियो