20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भव्य शोभा-यात्रा के साथ हुआ उत्तरायणी कौथिग का आगाज

उत्तरप्रदेश के राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। राज्यपाल ने आशाज्योति संस्था के सुरेश चन्द्र पंत को पर्वत गौरव सम्मान-2016 से सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति भारतीय संस्कृति की जड़ है।

3 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Jan 14, 2016

लखनऊ. गोमती तट के किनारे महानगर इलाके के रामलीला मैदान में आज मिनी उत्तराखण्ड का माहौल बना था मौका था। पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग की शोभा यात्रा में शामिल होने वाली शहर की विभन्न क्षेत्रों पंतनगर, कलयाणपरु, गोमती नगर, तेलीबाग, सरोजनी नगर, राजाजीपुरम्, भरतनगर, कुर्मांचल नगर आदि से से आए हुए सांस्कृतिक दलों व वाद्य यन्त्रों की टीमों के सामूहिक दलों द्वारा उत्तराखण्ड के पारंपरिक नृत्यों से समा बांधा।

शंख की ध्वनि के बीच शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई। इस मौके पर परिषद द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर आए हुए समस्त लोगों को खिचड़ी का भोग करवाया। इसके बाद उत्तराखराण्ड के ऐतिहासिक पौराणिक एवं सांस्कृतिक पर्व ‘‘उत्तरायणी कौथिग‘‘ का शुभारम्भ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। रामलीला मैदान महानगर में शोभा यात्रा से पूर्व विद्वान आचार्यों द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया तत्पश्चात पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष टी0 एस0 मनराल एवं महासचिव गणेश चन्द्र जोशी ने आचार्यो एवं वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लेकर शोभा यात्रा का शुभारम्भ लखनऊ पूर्वी के विधायक गोपाल टण्डन की उपस्थिति में किया।

यहां निकाली गई शोभा यात्रा, 180 से अधिक व्यंजनों के लगे स्टॉल

रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभा यात्रा में सर्वप्रथम रथ में मनकामेश्वर धाम की महंत दिव्यागिरी विराजमान थी तत्पश्चात् पूज्य सत्गुरू मां शबरी भगवान विराजमान एवं पर्वतीय महापरिषद के धार्मिक प्रकोष्ठ के आचार्यगण पं0 नारायण दत्त पाठक, पं0 वशीघर उप्रेती, पं0 गोपाल दत्त सती, पं0 पूरन चन्द्र पाण्डेय आदि एवं भूतपूर्व सैनिकों के रथ चल रहे थे। शोभा यात्रा में पर्वतीय समाज के अनेक बुद्धि जीवी, सेमाज सेवी, पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ जन, बच्चे, युवा आदि नाचते गाते चल रहे थे, जिनमें नवीन जोशी(पर्वत गौरव), आचार्य भाष्करानन्द लोहानी आदि प्रमुख थे। शोभा यात्रा में व्यवस्था की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ को सौंपी गई थी 150 से अधिक युवा विशेष वर्दी में पूरी शोभा यात्रा की व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

शोभा यात्रा महानगर गोल चौराहा, कारमल कान्वेंटस्कूल, बादशाहनगर, निशात गंज व गोमती बंधा होते हुए पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन स्थित मेला स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा को पहुंचने तीन घंटे से अधिक समय लगा। मेला स्थल द्वार पर प्रसिद्ध एवं उत्तराखण्ड की स्वर कोकिला शास्त्रीय गायिका अंजू पाण्डेय व सीमा भट्ट ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर आठ कुमाऊ रेजीमेन्ट के बैंड ने मोहक पर्वतीय लोक धुनों से मेले के आनंद को द्विगुणित किया। मेले में 180 से अधिक स्टालों में व्यंजनों, रेडीमेड गारमेन्ट, अल्मोड़े की बाल मिठाई, पर्वतीय दालें व मडुवे के आटे व आलू के गुटके की दुकानें लगी थी।
Ram Naik
राज्यपाल ने किया सम्मानित
उत्तरप्रदेश के महामहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। राज्यपाल ने आशाज्योति संस्था के सुरेश चन्द्र पंत को पर्वत गौरव सम्मान-2016 से सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति भारतीय संस्कृति की जड़ है। संस्कृति का यह विशाल वट वृक्ष पूरे देश में फैला हुआ है पर इसका पौंधा उत्तराखण्ड में स्थित है। उत्तराखण्ड एक श्रेष्ठ प्रदेश है, यहां के वासी भी श्रेष्ठ हैं भारत की यही संस्कृति दुनिया में उत्कृष्ट संस्कृति के रूप में पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि पर्वत गौरव सुरेश चन्द्र पन्त के कार्याें को यदि प्रत्येक नागरिक अपना ले तो उनके गौरव में वृ़िद्ध होने को कोई नहीं रोक सकता, अपने कार्यों की वजह से वही पर्वत के गौरव कहलाऐंगे।

राज्यपाल को भेंट किया प्रतीक चिन्ह
राज्यपाल को अध्यक्ष टी0 एस0 मनराल एवं महासचिव गणेश चन्द्र जोशी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया तथा संरक्षक भवान सिंह रावत ने बैच पहना कर राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत आज लोक गायक चन्द्र प्रकाश का एकल गीत व पिथौरागढ़ के प्रकाश रावत पिथौरागढ ने वन्दना जै हो बाला गोरिया से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की उन्होंने युगल नृत्य-उत्तरायणी कौथिग लागि रौ गोमती किनारा, रानी रूमाल मा, ओ हीरा समधनि नाचि दे आदि गीत गाए इसके अतिरिक्त मोहन सिंह डोलिया, देवेन्द्र डोलिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर महापरिषद के संरक्षक-हरीश चन्द्र जोशी, पीताम्बर भट्ट पान सिंह भण्डारी, मोहन सिंह डोलिया, ओ0 पी0 भारद्वाज, उपाध्यक्ष-रमेश चन्द्र पांडेय, जे0 पी0 डिमरी, कैलाश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष गिरीश चन्द्र कोठारी, के0एन0 पाण्डेय, राजेश भट्ट, गोविन्द पाठक, के0 एन0 पाटनी, महिला उपाध्यक्ष मंजू शर्मा पडेलिया, शशि जोशी, तथा एन0 एस0 खनी, एडवोकेट गणेश जोशी आनंद सिंह भण्डारी, महेन्द्र पन्त, बाबी जेठा, प्रेम फर्सवाण, हरीश काण्डपाल, हेमंत गडि़या, कैलाश बिनवाल, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

यह हैं शुक्रवार के कार्यक्रम
दिन की प्रतियोगिताऐं

1. दोपहर 1:00 बजे से 2: 00 बजे दिन में-फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता।
2. 2: 00 बजे से 4: 00 बजे दिन में-बेबी शो।
3. 4: 00 बजे से मटकी फोड़ प्रतियोगिता

सांस्कृतिक संध्या का आकर्षण

1. किशन सिंह दानू-नारायण बगड़ चमोली-उत्तराखण्ड सरकार
2. पर्वतीय महापरिषद, गोमती नगर शाखा, लखनऊ।
3. चन्द्र प्रकाश-एकल

ये भी पढ़ें

image