मंडुआडीह आरपीएफ इंस्पेक्टर को मुखबिर से सूचना मिली की रेलवे का कुछ माल यार्ड के ठेकेदार स्टोर में छुपा कर रखे हैं और इसे बेचने की फिराक में है। इस पर आरपीएफ टीम ने मौके पर छापेमारी कर एक ट्रक पर स्लीपर कपलिंग 3731 पीस, जिसकी कीमत 3लाख रुपये बतायी जा रही है। इन समानों को ट्रक पर 10 लोग मिलकर लाद रहे थे। आरपीएफ ने ट्रक सहित 10 लोगो को हिरासत में लिया। जिनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिय गया। पकडे गए अभियुक्तों में बलिया के आत्मा सिंह , दुर्गाकुंड के राजकुमार , रामपुर के मुन्ना राम व बहराइच के विजय, संजीवन, जगजीवन, पवन, नरेश, होशियार व राजकुमार शामिल हैं।