17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में19 जनवरी को सदर में तहसील दिवस

 यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील दिवस में भेजना सुनिश्चित करें।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prashant Mishra

Jan 18, 2016

लखनऊ. जनवरी माह के प्रथम मंगलवार 19 जनवरी 2016 को तहसील सदर में जिलाधिकारी राज शेखर, तहसील दिवस की अध्यक्षता करेंगे। जनपद की पांचों तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आरके पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 जनवरी 2016 को तहसील सरोजनीनगर में आयोजित होने वाला तहसील दिवस तहसील सदर में आयोजित किया जायेगा। इममें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

यदि किसी कारणों से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील दिवस में भेजना सुनिश्चित करें।