6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां काली मंदिर में भक्तों को दिन में सिर्फ दो बार दर्शन देती हैं देवी, ये है रहस्य

यहां काली मंदिर में भक्तों को दिन में सिर्फ दो बार दर्शन देती हैं देवी, ये है रहस्य
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 08, 2018

bhimakali mandir

हिमाचल प्रदेश के सराहन में भीमाकली मंदिर हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। 51 शक्तिपीठों में से एक भीमाकली मंदिर पवित्र स्थल है। यह मंदिर रामपुर बुशहर से करीब 30 किलोमीटर दूर सराहन में देवी भीमाकली को समर्पित है। काली माता का प्राचिन मंदिर अपने अंदर सुंदरता समेटे हुए है। इसके साथ ही सराहन शहर की खुबसूरत पहाड़ियों में अपनी अनुठी शैली से बना यह मंदिर अपने अंदर शांति और सुकून का आभास करवाता है। काली माता का विख्यात और प्राचीन मंदिर करीब 1000 से 2000 वर्ष पुराना मंदिर है।

हिंदू और बौद्ध शैली का मिश्रण है यह मंदिर

भीमाकली का मंदिर हिंदू और बौद्ध शैली का मिश्रण है। प्राचीन मंदिर केवल आरती या विशेष मौको पर ही खुलता है। नया मंदिर 1943 में बनाया गया था। मंदिर परिसर में भैरों और नरसिंह जी को समर्पित दो अन्य मंदिर भी हैं। पहाड़ो की बैकड्राप इस मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। इस मंदिर को शक्तिपीठों में भी गिना जाता है। जहां पर देवी सती का बायां कान गिर गया था। इस लिहाज से ये मंदिर काफी महत्वपूर्ण बन जाता है।

लगभग 800 साल पुराना है यह मंदिर

भीमाकाली का मंदिर करीब लगभग 800 साल पहले बनाया गया माना जाता है। यह अपनी अनूठी वास्तुकला और मिश्रण शैली के लिए जाना जाता है। अब यह पुराना मंदिर सुबह और शाम में कर्मकांडों या आरती के समय को छोड़कर जनता के देखने के लिए बंद रहता है। मंदिर परिसर के भीतर एक नया मंदिर 1943 में बनाया गया था। मंदिर में देवी भीमाकली की एक मूर्ति को एक कुंवारी और एक औरत के रूप में चित्रित निहित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू देवता शिव की पत्नी सती, वैवाहिक जीवन के परम सुख और दीर्घायु की देवी का बायां कान इस जगह गिर गया था।