9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

इस मंदिर की झील में मौजूद मगरमच्छ खाता है प्रसाद, किस्मत वालों को देता है दर्शन

इस मंदिर की झील में मौजूद मगरमच्छ खाता है प्रसाद, किस्मत वालों को देता है दर्शन

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Feb 14, 2019

babiya magarmach

कभी-कभी दुनिया में कुछ चीज़ें ऐसी होती है जिन्हें देखकर हम ये नहीं सोच पाते की इस पर यकीन करें या ना करें। उन चीज़ों को सोचकर सच में चमत्कार की अनुभूति होती है। ऐसी ही एक घटना केरल के अनंतपुर की है। कहा जाता है की यहां अनंतपुर के कासरगोड में एक अनोखा मंदिर है, यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। झील के बीचों-बीच बने इस मंदिर में आकर्षक का केंद्र यहां झील में रहने वाला एक मगरमच्छ है। लोगों का मानना है की यह मगरमच्छ लोगों का भाग्य चमका देता है, इसे देखने के लिए भक्तों की नज़रें झील में टिकी रहती है। लोक मान्यताओं की अनुसार ये मगरमच्छ इस मंदिर में वर्ष 1945 से रह रहा है और यह मंदिर की पहरेदारी करता है। आज तक इसने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मगरमच्छ का नाम बबिया बताया जाता है। यह शाकाहारी मगरमच्छ यहां पिछले 60 साल से रह रहा है। किवदंतियों के अनुसार यहां जैसे ही एक मगरमच्छ की मृत्यु होती है वैसे ही वहां दूसरा मगरमच्छ प्रकट हो जाता है। कहा जाता है की यह बात बहुत ही रहस्यमयी है।

2 एकड़ की झील के बीचों-बीच भगवान विष्णु के इस मंदिर में भगवान अनंत-पद्मनाभस्वामी के नाम से पूजे जाते हैं। मान्यता है कि मंदिर की झील में रहने वाला यह मगरमच्छ पूरी तरह शाकाहारी है और मंदिर का प्रसाद खाकर यह अपना पेट भरता है। यहां के पुजारी मगरमच्छ के मुंह में प्रसाद डालकर इसका पेट भरते हैं और प्रसाद के रूप में इसे चावल और गुड़ खिलाया जाता है।

इस झील की एक विशेषता ये भी है की चाहे कितनी भी ज्यादा बारिश हो या कम बारिश हो इस झील का जल स्तर हमेशा एक जैसा रहता है। यहां ये भी कहा जाता है की अगर आपको मगरमच्छ के दर्शन हो जाये तो समझिये आप किस्मत वाले हैं।