12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्मन ओपन में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हुए एलेक्जेंडर ज्वेरेव

मौजूदा चैम्पियन निकोलोज बेसिलशविल ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव ( Alexander Zverev ) को कड़े मुकाबले में 6-4, 4-6, 7-6 (5) से शिकस्त दी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Jul 28, 2019

Alexander Zverev

हैमबर्ग। जर्मन खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ( Alexander Zverev ) को जर्मन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। हार के साथ ही ज्वेरेव टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं।

वहीं मौजूदा चैम्पियन निकोलोज बेसिलशविल ने ज्वेरेव को तीन सेट तक चले एक कड़े मुकाबले में 6-4, 4-6, 7-6 (5) से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।

55 सालों बाद डेविस कप में भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार है पाकिस्तान

चौथी सीड के जॉर्जिया के निकोलोज फाइनल में रूस के आंद्रे रुबेलेव का समाना करेंगे। रुबेलेव ने अंतिम-4 के मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्ता को 4-6, 7-5, 6-1 से हराया था।

निकोलोज ने मैच की दमदार शुरुआत की और बेहतरीन ग्राउंड स्ट्रोक्स के दम पर पहले सेट को आसानी से अपने नाम किया। दूसरे सेट में हालांकि, ज्वेरेव वापसी करने में कामयाब रहे। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

ज्वेरेव ने पहले 5-3 की बढ़त बनाई, लेकिन जॉर्जिया का खिलाड़ी वापसी करने में कामयाब रहा और मुकाबला टाई-ब्रेकर तक गया। टाई-ब्रेकर में 7-5 से जीत दर्ज करते हुए निकोलोज फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।