9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैड्रिड ओपन: वोज्नियाकी ने बार्टी की चुनौती तोड़ी, शारापोवा भी अगले दौर में

मैड्रिड ओपन में दुनिया की नंबर 2 कैरोलिना वोज्नियाकी और रूसी स्टार मारिया शारापोवा ने जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में अपनी जगह पक्की की है।

2 min read
Google source verification
tennis

नई दिल्ली। विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कैरोलीन वोज्नियाकी ने आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 6-2 4-6 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-16 में जगह बना ली है। जबकि रूस की मारिया शारापोवा भी जीत के साथ अगले दौर में पहुंच गयी हैं।

हार के करीब थीं कैरोलीन-

डेनमार्क की वोज्नियाकी फाइनल सेट में 2-4 से पिछडऩे के बाद हार के करीब थीं लेकिन उन्होंने आखिरी चार गेम जीतकर सेट और मैच अपने नाम कर लिया। वहीं 22 साल की बार्टी के ग्राउंडस्ट्रोक्स और मैच में 54 बेजां भूलों के कारण वह जीती हुई बाजी हारकर बाहर हो गयीं।

अब किकी बर्टेंस से होगी भिड़ंत-

वोज्नियाकी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिये फ्रेंच ओपन सेमीफाइनलिस्ट किकी बर्टेंस से भिड़ेंगी जिन्होंने 15वीं सीड एनास्तासिया सेवासोवा को दूसरे राउंड में 6-1 6-4 से हराया। इस बीच चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा ने भी पूर्व नंबर एक विक्टोरिया अजारेंका को तीन सेटों के संघर्ष में 6-2 1-6 7-5 से हराया। वह महिला एकल के तीसरे दौर में यूएस ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस से भिड़ेंगी।

जीत के साथ शारापोवा की वापसी -

अन्य पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रूस की शारापोवा ने भी क्ले कोर्ट पर बेहतर प्रदर्शन करते हुये चुनौतीपूर्ण पहले सेट के बाद रोमानिया की इरिना कैमिला बेगू को 7-5 6-1 से हराया। 31 वर्षीय रूसी खिलाड़ी ने पिछले चार टूर्नामेंटों में लगातार हार के बाद टूर्नामेंट में प्रवेश किया है। शारापोवा ने 22 में से 20 अंक जीतते हुये अंतिम 16 में जगह बनाई।

चोट के कारण कोर्ट से दूर थी मारिया-

गैर वरीय शारापोवा अगले दौर में गत वर्ष की फाइनलिस्ट क्रिस्टीना म्लादेनोविच से भिड़ेंगी जिन्होंने चीन की झांग शुआई को 6-4 4-6 6-3 से हराया। बता दें कि मारिया शारापोवा चोट के कारण लंबे समय से कोर्ट से दूर थी। ऐसे में अपनी वापसी पर जीत के साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया है। मैड्रिड ओपन के बाद मारिया विंबडलन की तैयारी में जुटेगी।