4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कमाई में बनाया रिकॉर्ड, 12 महीने में कमाए 4 अरब रुपए

वह इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बन गई हैं। ओसाका ने पिछले 12 महीनों में 50 हजार डॉलर यानी लगभग 4 अरब रुपए की कमाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 28 May 2021, 12:03 PM IST

naomi_osaka.png

जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। वह इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बन गई हैं। ओसाका ने पिछले 12 महीनों में 50 हजार डॉलर यानी लगभग 4 अरब रुपए की कमाई की है। उन्होंने यह कमाई टेनिस कोर्ट से बाहर की है, जो एक रिकॉर्ड है। नाओमी का खेल कॅरियर कमाल का रहा है। उनके खेल से प्रभावित होकर कई कंपनियां उनके साथ जुड़ी हैं। ओसाका ने चार बार ग्रैंड स्लेम का खिताब अपने नाम किया है। वहीं वर्ष 2018 में उन्होंने अमरीकी दिग्गज महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता था।

जीते चार ग्रैंड स्लेम
सेरेना विलियम्स को हराने के 4 महीने बाद ही नाओमी ने अपना दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब जीता। इसके साथ ही उन्होंने पेत्रा क्वितोवा को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब भी जीता था। नाओमी दो ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वालीं जापान की इकलौती खिलाड़ी बनी थीं। पिछले 12 महीनों में नाओमी ने दो और ग्रैंड स्लेम जीते।

यह भी पढ़ें— सानिया मिर्जा ने किया खुलासा-13 साल पहले आ गई थी डिप्रेशन में, टूट गई थी पूरी तरह से

12 महीने में कमाए 402 करोड़ रुपए
23 वर्षीय नाओमी ओसाका के खेल से प्रभावित कोहकर कई कंपनियां उनके साथ जुड़ीं। इसी वजह से पिछले 12 महीनों में नाओमी ने करीब 55.2 मिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 402 करोड़ भारतीय रुपये) कमाए। ऐसा करने वाली यह पहली महिला एथलीट बन गई हैं। अब तक एक साल में अन्य कोई महिला एथलीट एक साल में इतनी कमाई नहीं कर सकी हैं।

यह भी पढ़ें— टेनिस सुंदरी सेरेना अब इंटरनेट की सनसनी, बेटी ओलंपिया संग मचा रहीं धमाल

टॉप 15 में शामिल
नाओमी ने एक साल में जो 55.2 मिलियन अमरीकी डॉलर की कमाई की है, उसमें से 5.2 मिलियन की कमाई उन्होंने खेलों में टूर्नामेंट जीतकर या उनमें हिस्सा लेकर कमाए हैं। बाकी की कमाई टेनिस कोर्ट से बाहर की है। इस कमाई के साथ ओसाका दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खेल की हस्तियों में 15 स्थान पर हैं। ओसाका के पास सॉफ्टवेयर कंपनियों से लेकर घड़ी बनाने वाली बड़ी कंपनियों के अलावा नाइकी के साथ भी करार है। एक रेस्तरां चेन में भी उनकी हिस्सेदारी है। इतना ही नहीं उनके पास करीब आधा दर्जन स्पॉन्सर ब्रांड जापानी हैं।