30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सानिया मिर्जा ने किया खुलासा-13 साल पहले आ गई थी डिप्रेशन में, टूट गई थी पूरी तरह से

सानिया मिर्जा ने बताया कि उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे। वह एक महीने तक खाना खाने के लिए भी बाहर नहीं आई थीं। सानिया ने बताया कि उन्हें लगा था कि अब वह दोबारा टेनिस नहीं खेल पाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 May 2021, 1:14 PM IST

Sania Mirza

Sania Mirza

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हाल ही 13 साल पुराना एक राज खोला है। सानिया मिर्जा ने बताया कि 13 साल पहले वह डिप्रेशन में आ गई थीं। डिप्रेशन की वजह से वह रोती रहती थीं। दरअसल, 2008 में बिजिंग ओलंपिक के दौरान सानिया मिर्जा की कलाई में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। इसके बाद वह डिप्रेशन में आ गई थीं। सानिया मिर्जा करीब 3—4 महीने तक डिप्रेशन से जूझ रही थीं। कलाई में चोट लगने की वजह से सानिया मिर्जा करीब 1 साल तक कोर्ट से दूर रही थीं।

आंखों में आ जाते थे आंसू
6 बार की युगल ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने हाल ही एक इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि बीजिंग ओलंपिक 2008 से बाहर होने के बाद वह डिप्रेशन में थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हुआ करती थीं और फिर उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे। सानिया मिर्जा ने बताया कि वह एक महीने तक खाना खाने के लिए भी बाहर नहीं आई थीं। सानिया ने बताया कि उन्हें लगा था कि अब वह दोबारा टेनिस नहीं खेल पाएंगी।

यह भी पढ़ें— शोएब मलिक ने शादी की सालगिरह पर सानिया मिर्जा को विश करते हुए कर दी ऐसी बड़ी गलती, कोई भी पत्नी नहीं कर सकती बर्दाश्त

बड़ा झटका था
सानिया मिर्जा की उस वक्त उम्र 20 साल थी। उन्होंने कहा कि 20 साल की खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा झटका था। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी कलाई की चोट काफी गंभीर थी और वह वापसी करने में सक्षम नहीं थी। सानिया ने बताया कि वह पूरी तरह से टूट गई थीं। जब सानिया की कलाई की सर्जरी हुई और तब और ज्यादा बुरा लगने लगा, जब उन्हें लगा कि उन्होंने खुद को अपने परिवार को नीचे दिखाया है। साथ ही सानिया को लगने लगा था कि उन्होंने अपने देश का मान गिराया है क्योंकि वह ओलंपिक से बाहर हो गई थीं।

यह भी पढ़ें— टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 4 साल बाद 'टॉप्स' में शामिल

परिवार ने की मदद
सानिया मिर्जा ने कहा कि डिप्रेशन से उबरने में परिवार ने उनकी मदद की और सही दिशा दिखाई। सानिया ने कहा कि वह 6-8 महीने तक टेनिस नहीं खेल पाई थीं। इसके बाद उन्होंने वापसी की और उस साल भारत में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीते।बता दें कि सानिया मिर्जा ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एफ्रो-एशियन गेम्स में कुल 14 मेडल जीते हैं। साथ ही वह 6 ग्रैंड स्लैम भी जीत चुकी हैं।