
sania mirza and shoaib malik
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी को हाल ही 11 वर्ष पूरे हुए हैं। हालांकि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने शादी की सालगिरह पर ऐसी गलती कर दी कि कोई भी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकती। बता दें कि 12 अप्रेल को सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी की एनिवर्सरी थी। इस मौके पर सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पति शोएब को विश भी किया था। सानिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दरअसल, सानिया ने दो तस्वीरों पोस्ट करते हुए शोएब को वेडिंग एनिवर्सरी विश की थी। इन तस्वीरों के साथ सानिया ने जो कैप्शन लिखा था, उसकी वजह से उनका पोस्ट वायरल हो गया।
शोएब ने की यह बड़ी गलती
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सानिया मिर्जा को विश किया, लेकिन एक गलती कर दी। दरअसल, उन्होंने एक दिन बाद सानिया को विश किया। हालांकि उन्होंने सानिया से इसके बारे में माफी भी मांग ली। बता दे कि शोएब मलिक ने शादी का सालगिरह वाले दिन सानिया को कोई मैसेज नहीं किया और ना ही उनके लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया। एक दिन बाद शादी की सालगिरह विश करते हुए शोएब ने लिखा कि गलती से मिस्टेक हो गई। साथ ही उन्होंने लिखा कि हर बार की तरह एक दिन देरी से विश कर रहा हूं, लवयू सानिया।
सानिया ने किया था ऐसे विश
बता दें कि कोई भी पत्नी यह नहीं चाहती कि उसका पति शादी की सालगिरह ही भूल जाए। अगर कोई पति ऐसा करता है तो पत्नी का नाराज होना भी जायज है। वहीं शोएब मलिक के ट्वीट के अनुसार वे हर बार यही गलती करते हैं। वहीं सानिया मिर्जा ने वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर पति शोएब मलिक के लिए एक खास मैसेज लिखा था। सानिया ने शोएब के साथ दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि, 'सुख और दु:ख में, अच्छे और बुरे समय में, हैप्पी एनिवर्सी माय मैन, आपको चिढ़ाने के कई और साल, 11वीं सालगिरह।'
2010 में हुई थी शादी
बता दें कि सानिया मिर्जा ने 12 अप्रेल, 2010 को शोएब मलिक से हैदराबाद में निकाह किया था। अब इनके एक बेटा भी है। सानिया मिर्जा वर्ल्ड फेमस टेनिस खिलाड़ी हैं। वह मात्र 18 साल की उम्र में ही दुनियाभर के टेनिस खिलाड़ियों के बीच फेमस हो गई थीं। वह 2003 से लेकर 2013 तक लगातार महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी रही हैं। वहीं शोएब मलिक की बात करें तो पाकिस्तान क्रिेकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने पाकिेस्तान के लिए 35 टेस्ट, 287 वनडे और 116 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
Published on:
14 Apr 2021, 3:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.