30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक की शादी को 11 साल पूरे, पति के लिए लिखा खास मैसेज हो रहा वायरल

Sania Mirza- Shoaib Malik Wedding Anniversary: शादी के 11 साल पूरे होने पर सानिया ने इंस्टाग्राम पर शोएब के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की और इसके साथ बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 Apr 2021, 8:24 PM IST

sania_mirza_shoaib_malik_wedding_anniversary_.png

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के फैमस क्रिकेटर शोएब मलिक आज अपनी शादी की 11 वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं। इस खास मौके पर सानिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और पति शोएब मलिक के लिए एक खास मैसेज भी लिखा। शोएब के लिए लिखा सानिया का यह मैसेज वायरल हो रहा है। फैंस सानिया की इस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा ने 12 अप्रेल, 2010 को शोएब मलिक से हैदराबाद में हुई थी। शादी के 11 साल पूरे होने पर सानिया ने इंस्टाग्राम पर शोएब के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की और इसके साथ बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा।

लिखा ये मैसेज
तस्वीर पोस्ट करते सानिया ने कैप्शन में लिखा कि वे आने वाले सालों में भी शोएब को परेशान करती रहेंगी। उन्होंने लिखा, 'सुख और दु:ख में, अच्छे और बुरे समय में, हैप्पी एनिवर्सी माय मैन, आपको चिढ़ाने के कई और साल, 11वीं सालगिरह।' सानिया के फैंस इस मजेदार कैप्शन पर कमेंट्स कर बधाई दे रहे हैं। साथ ही उन्हें दोनों की तस्वीरें भी पसंद आ रही हैं। बता दें कि सानिया और शोएब के एक बेटा भी है।

यह भी पढ़ें— टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 4 साल बाद 'टॉप्स' में शामिल

18 साल की उम्र में हो गई थीं वर्ल्ड फेमस
बता दें कि सानिया मिर्जा का जन्म 1986 में हुआ था और वह विश्व प्रसिद्ध टेनिस स्टार हैं। मात्र 18 साल की उम्र में सानिया दुनियाभर के टेनिस खिलाड़ियों के बीच फेमस हो गई थीं। वहीं उनके रिकॉर्ड की बात करें तो वर्ष 2003 से लेकर 2013 तक वह लगातार महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी रही हैं। वहीं शोएब मलिक पाकिस्तान क्रिेकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। शोएब भी वर्ल्ड फेमस क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने पाकिेस्तान के लिए 35 टेस्ट, 287 वनडे और 116 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

यह भी पढ़ें— मां बनने के बाद इन महिला खिलाड़ियों ने की जोरदार वापसी,रचा नया इतिहास

सानिया को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
बता दें कि टेनिस स्टार सानिया को वर्ष 2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। बता दें कि सानिया यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की प्लेयर हैं। इसी वर्ष उन्हें अमरीका में डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर अवॉर्ड' भी दिया गया।