
राफेल नडाल का कमाल
दिग्गज राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन में एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। फाइनल में उन्होंने कैस्पर रूड को हराकर 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया। आपको बता दें लाल बजरी पर नडाल का ये 14वां खिताब है। नडाल ने 17 साल पहले 2005 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था। नडाल ने लाल बजरी पर कभी फाइनल नहीं हारने का का खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
राफेल नडाल ने अपने करियर में बहुत बड़ी उपब्धि हासिल की
फाइनल में स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल का मुकाबला नार्वे के कैस्पर रूड के साथ हुआ। रूड पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे थे। यहां बुरी तरह हार का सामना उन्हें करना पड़ा। राफा ने रूड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से हरा दिया। इसके साथ ही इस युग में राफेल नडाल 22 खिताब जीतने पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। ये अपने करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि उन्होंने हासिल की है। आपको बता दें टेनिस में नडाल से ज्यादा ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब सिर्फ मार्गरेट कोर्ट (24) और सेरेना विलियम्स (23) के नाम हैं। राफेल नडाल ने 30 बड़े फाइनल्स में 22वीं जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- WWE Hell in a Cell में दिग्गज की गर्दन टूटी, मेन इवेंट में सांड का पट्टा बांधकर हथोड़े, कुर्सी से हुआ बवाल!
नडाल ने अपने करियर में रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन, 4 बार अमेरिकी ओपन, दो बार विंबलडन और दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन की ट्रॉफी जीती है। अभी तक 2022 नडाल के लिए अच्छा साल रहा है। इसी साल जनवरी में उन्होंने दानिल मेदवदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब भी जीता था। राफेल नडाल फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं। 50 साल पहले आंद्रे गिमेनो ने 34 साल की उम्र में खिताब अपने नाम किया था। नडाल ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Published on:
06 Jun 2022 09:12 am
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
