30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WWE Hell in a Cell में WWE दिग्गज हुआ लहूलुहान, मेन इवेंट में 2 रेसलर्स ने मचाया कोहराम

WWE हैल इन ए सैल में फैंस को एक से एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। मेन इवेंट मैच में भी काफी बवाल देखने को मिला। जानिए इस शो में क्या-क्या खास फैंस को देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 6 Jun 2022, 8:41 AM IST

wwe hell in a cell result 5 june 2022

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE Hell in a Cell 2022 का समापन हो गया। WWE का ये इवेंट बहुत ही खास रहा। फैंस को सात तगड़े मुकाबले इस इवेंट में देखने को मिला। सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। फैंस ने भी खास अंदाज में अपने सुपरस्टार्स को चीयर किया। दो चैंपियनशिप मैच भी यहां देखने को मिले। हालांकि कोई नया चैंपियन देखने को नहीं मिला। WWE द्वारा इस इवेंट में कोई बड़ा सरप्राइज देखने को नहीं मिला। खैर शो तगड़ा रहा और सभी मैच काफी शानदार रहे।

Hell in a Cell 2022 में हुए मैचों के नतीजे:

- शो की शुरूआत बियांका ब्लेयर (c) vs असुका vs बैकी लिंच के मैच से हुआ। तीनों के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला। इस मैच में असुका ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।उन्होंने बैकी लिंच का बुरा हाल कर दिया था। मैच का अंत बहुत ही शानदार रहा और बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल कर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। बैकी लिंच को एक बार फिर निराशा हाथ लगी।

- बॉबी लैश्ले vs ओमोस और MVP के बीच हैंडीकैप मैच देखने को मिला। इस मैच में बॉबी लैश्ले को चौंकाने वाली जीत मिली। इस मैच में सेड्रिक एलेक्जेंडर ने दखलअंदाजी की। ओमोस ने सेड्रिक को रिंग से बाहर फेंक दिया था। इसका फायदा लैश्ले ने उठाया और ओमोस को स्पीयर मार दिया। इसके बाद लैश्ले ने MVP पर हर्टलॉक लगाया और उन्होंने टैपआउट कर दिया।


- केविन ओवेंस और इजेक्यूल के बीच भी तगड़ा सिंगल मुकाबला देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंत में केविन ओवेंस ने इजेक्यूल पर स्टनर लगाकर पिन किया और बड़ी जीत हासिल की।

- जजमेंट डे (ऐज, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली का मुकाबला एजे स्टाइल्स, फिन बैलर और लिव मॉर्गन के साथ हुआ। ये मैच काफी जबरदस्त रहा। दोनों टीम्स ने अच्छा मुकाबला फैंस को दिया। अंत में रिया रिप्ली ने चालाकी दिखाई और इसका फायदा ऐज ने उठाया। ऐज ने फिन बैलर को स्पीयर मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

- हैप्पी कॉर्बिन और मैडकैप मॉस के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच देखने को मिला। इस मैच में काफी कुछ देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ेने एक दूसरे के ऊपर स्टील चेयर से काफी हमला किया। इस मुकाबले में कॉर्बिन की हालत खराब हो गई थी। मॉस ने मैच के अंत में कॉर्बिन की गर्दन पर स्टील चेयर फंसाई और स्टील स्टेप्स से उनपर हमला किया। इसके बाद पिन करते हुए जीत दर्ज की। कॉर्बिन को इसके बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया। ऐसा लग रहा था कि उनकी गर्दन टूट गई।

- अली और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूएस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। अली को इस मुकाबले में एक बार फिर से निराशा हाथ लगी। ऐसा लगा था कि इस बार वो चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऑस्टिन थ्योरी ने अपनी चालाकी से अली को धराशाई कर दिया और अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

- मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के बीच हैल इन ए सैल मैच देखने को मिला। इस मकुाबले में दोनों सुपरस्टार्स ने पूरी हद पार कर दी। हर तरह के हथियारों का प्रयोग इस मैच में हुआ। सैथ रॉलिंस ने तो हथोड़े से भी हमला करने की कोशिश की। फैंस ने दोनों सुपरस्टार्स को एक दूसरे के मूव लगाए। बुले स्ट्रेप बांधकर भी दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। कोडी रोड्स ने ही अंत में हथोड़े से सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद सैथ रॉलिंस को पिन करते हुए तीसरी बार सैथ रॉलिंस के ऊपर जीत हासिल कर ली।