1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

French Open : 16 महीने बाद जीती सेरेना, नडाल और शारापोवा भी दूसरे दौर में

अमेरिका की सेरेना विलियम्स और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 रूस की मारिया शारापोवा भी महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले जीतने में सफल रहीं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 May 2018, 11:50 AM IST

french open

French Open : 16 महीने बाद जीती सेरेना, नडाल और शारापोवा भी दूसरे दौर में

नई दिल्ली। मौजूदा विजेता और क्ले कोर्ट के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में दो दिन के इंतजार के बाद जगह बना ली। वहीं वापसी कर रहीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 रूस की मारिया शारापोवा भी महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले जीतने में सफल रहीं।

बारिश के कारण वाधित भ मैच
वर्ल्ड नंबर-1 नडाल ने पहले दौर के मैच में इटली के सिमोने बोलेली को दो दिन में 6-4, 6-3, 7-6 (11-9) से मात दी। यह मैच सोमवार को शुरू हुआ था, लेकिन खत्म मंगलवार को हुआ। सोमवार को नडाल ने दो सेट जीत लिए थे और तीसरे सेट में 3-3 से बराबरी पर थे तभी बारिश आ गई थी जिसके कारण मैच रोकना पड़ा। मंगलवार को जब नडाल मैदान पर उतरे तो उन्हें बोलेली ने अच्छी टक्कर दी। लेकिन 10 बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले नडाल उन्हें कुछ ही देर में मात देने में सफल रहे।

बोलेली ने अपने खेल में किया सुधर
इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी इसी टूर्नामेंट में छह साल पहले उतरे थे, लेकिन तब बोलेली सिर्फ पांच गेम जीतने में सफल रहे थे। इस बार उन्होंने अपने खेल में अच्छा सुधार तो दिखाया लेकिन नडाल के खेल के बराबर नहीं पहुंच सके। पुरुष एकल वर्ग के अन्य मुकाबले में तीसरी सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने भी पहले दौर की बाधा पार करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल हुए हैं। सिलिक ने आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 6-3, 7-5, 7-6 (7-4) से मात दी। दो घंटे 13 मिनट तक चले मैच में सिलिक ने पहला सेट आसानी से अपने नाम किया। डकवर्थ ने दूसरे सेट में बेहतरीन खेल दिखाया और सिलिक को परेशान किया, लेकिन वर्ल्ड नंबर-4 सिलिक ने दूसरे सेट को हाथ से जाने नहीं दिया।

केविन एंडरसन ने इटली के पाउलो लोरेंजी को हराया
तीसरे सेट में भी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अच्छी प्रतिस्पर्धा से सिलिक पर दवाब तो बनाया लेकिन सिलिक बावजूद इसके सेट जीत मैच जीतते हुए दूसरे दौर में पहुंचने में कामयाब रहे। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने इटली के पाउलो लोरेंजी को एक घंटे 42 मिनट तक मैच में 6-1, 6-2, 6-4 से परास्त कर दूसरे दौर में कदम रखा। ब्रिटेन के काइल एडमंड ने भी लगातार चौथे साल दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। 16वीं सीड एडमंड ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनुअर को 6-4, 6-2, 6-3 से हराया। दूसरे दौर में एडमंड का सामना हंगरी के माटरेन फुक्सोविक्स से होगा जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में कनाडा के वासेक पोस्पिसील को 6-3, 6-3, 7-6 से हराया।

शारापोवा का मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा
महिला एकल वर्ग में शारापोवा ने नीदरलैंडस की रिचेल हैगेनकैम्प को दूसरे दौर में जगह बना ली है। वल्र्ड नंबर-30 शारापोवा ने हैगेनकैम्प को एक घंटे 54 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-3 से मात दी। अगले दौर में शारापोवा का मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने भी अपना पहले दौर का मुकाबला जीतने में सफल रही हैं। करियर में अब तक 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी पूर्व नंबर-1 अमेरिका की विलियम्स ने कोर्ट पर शानदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा को हराकर दूसरे दौर का टिकट कटाया। 36 साल की सेरेना ने साल के अपने पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले दौर में प्लिस्कोवा को 7-6, 6-4 से मात दी। अपने चौथे फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में लगी सेरेना ने यह मुकाबला एक घंटे 45 मिनट में अपने नाम किया।

मुगुरुजा ने रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को हराया
दूसरे दौर में सेरेना का सामना आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी से होगा। 2016 में फ्रेंच ओपन जीतने वाली स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को दो घंटे पांच मिनट तक चले मैच में 7-6, 6-2 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं महिला एकल वर्ग के अन्य मुकाबले में आस्ट्रेलिया की समांथा स्तोसुर ने बेल्जियम की यानिना विकमायेर को 6-2, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर का टिकट हासिल किया। यह मैच एक घंटे 27 मिनट तक चला।