
French Open : मैच से पहले शारापोवा को लेकर सेरेना ने दिया बाड़ा बयान, कहा में लॉकर रूम में कई बार रोई हूं
नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का कहना है कि उनके मन में रूस की स्टार मारिया शारापोवा के खिलाफ कोई नकारात्मक भाव नहीं हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सेरेना ने शारापोवा की आत्मकथा में दर्शाई गई चीजों के बारे में हैरानी भी जताई है। अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी सेरेना ने शारापोवा की इस आत्मकथा में दर्शाई गई बातों को 100 प्रतिशत अफवाह ठहराया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ड्रेसिंग रूम की घटनाओं को विस्तार में दर्शाने की बजाए एक दूसरे को प्रेरित करना चाहिए।
सेरेना का अब मुकाबला शारापोवा से
सेरेना और शारापोवा दोनों वर्तमान में साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में खेल रही हैं और दोनों का सामना सोमवार को महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में होगा। शारापोवा और विलियम्स के बीच हुए मैचों में अमेरिकी खिलाड़ी ने 18 मैचों में जीत हासिल की है और रूस की शारापोवा को दो मैचों में सफलता मिली है। शारापोवा ने अपनी आत्मकथा 'अनस्टोपेबल : माई लाइफ सो फार' में कहा है, "मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पतले होने और उन्हें हराने के कारण सेरेना मुझसे नफरत करती थी।"
इस किताब में बताई गई चीजें पूरी तरह से अफवाह हैं- सेरेना
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सेरेना ने कहा, "मेरा मानना है कि इस किताब में बताई गई चीजें पूरी तरह से अफवाह हैं, जो थोड़ी निराशाजनक हैं। मैं हार के कारण लॉकर रूम में कई बार रोई हूं और मैंने कोई लोगों को भी ऐसा करते हुए देखा है।"सेरेना ने कहा, "मुझे लगता है कि यह आम बात है। मुझे लगता है कि ये चीजें जीत के प्रति जुनून और इच्छा को दर्शाती हैं। शारापोवा के खिलाफ मेरे मन में कोई नकारात्मक भाव नहीं हैं। इस किताब के जरिए कई लोग मेरी भावनाओं को गलत तरीके से लेंगे, लेकिन ये सच नहीं है।"
क्रिस्टीना का विवादित बयान
बता दें सेरेना बेटी के जन्म के बाद अब जाकर जीत की राह में लौटी हैं। इस टूर्नामेंट में सेरेना अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहीं हैं। सेरेना ने चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा को हराकर इस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। क्रिस्टीना ने हरने के बाद सेरेना को ले कर एक विवादित बयान भी दिया था। दरअसल सेरेना ने ये मैच ब्लैक कैट सूट पहन कर खेला था जिसके बाद क्रिस्टीना ने कहा था के बेहतर होता कि वो न्यूड होकर ही खेल खेलती।
Published on:
3 Jun 2018, 5:18 PM IST
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.