7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विंबलडन 2019: रोजर फेडरर ने तीसरे दौर में बनाई जगह, दूसरे राउंड में काबिज क्लार्क को हराया

रोजर फेडरर के अलावा विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी विंबलडन 2019 के अंतिम 32 में जगह बना ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
Roger Federer

लंदन।विंबलडन 2019 में स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की जीत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को रोजर फेडरर ने इस साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2019 के तीसरे राउंड में जगह बना ली। उन्होंने दूसरे दौर के मैच में ग्रेट ब्रिटेन के काबिज क्लार्क को मात दी। वहीं विश्व के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी अंतिम-32 में जगह हासिल कर ली है।

विंबलडन 2019: सिमोना हालेप ने तीसरे राउंड में बनाई जगह, अजारेंका से होगा सामना

क्रोएशिया के मारिन सिलिक टूर्नामेंट से बाहर

वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को विंबलडन में एक उलटफेर भी हुआ। क्रोएशिया के मारिन सिलिक उलटफेर का शिकार हो कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वर्ल्ड नंबर-18 सिलिक को पुर्तगाल के जोआओ साउसा ने शिकस्त दे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

विंबलडनः उलटफेर का शिकार बने स्टान वावरिंका, 63वीं रैंक के खिलाड़ी ने हराया

अन्य मैचों का हाल

फेडरर ने एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में क्लार्क को 6-1, 7-6 (7-3), 6-2 से मात दी। साउसा ने 6-4, 6-4, 6-4 से सिलिक को हरा तीसरे दौर में प्रवेश किया। महिला एकल वर्ग में ग्रेट ब्रिटेन की योहाना कोंटा ने भी दूसरे दौर में जीत हासिल कर तीसरे दौर में कदम रखा। कोंटा ने चेक गणराज्य की कैटरिना सिनिकोवा को 6-3, 6-4 से हराया।