18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Tikamgarh / 25 हजार उपभोक्ताओं का 90 लाख से 3 करोड 50 लाख बिजली बिल बकाया

25 हजार उपभोक्ताओं का 90 लाख से 3 करोड 50 लाख बिजली बिल बकाया

बिजली बंद करते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Akhilesh Lodhi

•

Updated: 1 Sep 2024, 11:23 AM IST

बिजली बंद करते।

बिजली बंद करते।

१० महीने से ५० फीसदी बिल हो रहा जमा, ४५ उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

टीकमगढ़. बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटना शुरू हो गए है। बिजली कंपनी के शहर अधीक्षण यंत्री ने अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ४५ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए और गलत रीडिंग और बिल राशि वालों का बिल सुधार किया जाएगा।
शहर में ३०१ के करीब ट्रांसफार्मर से २५ हजार उपभोक्ता बिजली ले रहे है। लगभग सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए है। उपभोक्ताओं द्वारा चार महीने से ५० फीसदी बिल जमा किया जा रहा है। बिलों की राशि लाखों की जगह करोडों में पहुंच गई है। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली केंद्र जबलपुर में सर्वर के माध्यम से चिन्हित कर लिया है। अधिक राशि वाले उपभोक्ताओं की बिजली ऑनलाइन काट दी गई है। उनकी बिजली स्मार्ट से घरों में सप्लाई नहीं होगी।

बिजली काटने का उठाया कदम
कंपनी के अधिकारी ने बताया कि शहर में स्मार्ट मीटर लगाए गए है। लेकिन ५० फीसदी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है। उनके यहां कर्मचारियों द्वारा तीन से चार बार सूचना भी पहुंचा दी गई है। उनकी सूची बिजली केंद्र जबलपुर में जानकारी दे दी गई है। बेवसाइड के माध्यम से संबंधित उपभोक्ता का आईव्हीआरएस नंबर डाल कर ऑनलाइन चिप के माध्यम से मीटर बंद किया जा रहा है। शुक्रवार को ४५ मीटर को बंद किया गया है। उनमें से २० उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है।

१० महीने ९० लाख का बिल बकाया
शहर के उपभोक्ताओं पर १० महीने पहले ९० लाख रुपए बिल बकाया था। ४ महीने से ५० फीसदी बिल जमा नहीं हो रहा है। आज तक शहर का बिल ३ करोड ५० लाख रुपए हो गया है। जिसमें मनोज यादव के ४६६३९ रुपए, हाजी इब्राहम के १०६६७ रुपए, रामसेवक साहू के २००२६ रुपए,गफ्फार अली के १२६११ रुपए, बलराम सिंह १८४६० रुपए, जितेंद्र खरे के २००३८ रुपए, रहीशो बेगम के ३७७०१ रुपए, समसीर, राजेंद्र खरे, सरेंद्र लाल स्ूत्रकार, संध्या साहू, गुड्डू कुशवाहा, रमेशचंद्र, संध्या व्यास, मुकेश नामदेव, सुरेश खटीक, रतिराम, ओम प्रकाश रावत के साथ अन्य बकायादारों के कनेक्शन काटे गए है।

इनका कहना
शुक्रवार को ४५ मीटरों को बंद किया गया है। शनिवार को २०० मीटरों को बंद किया जाएगा। १० महीनों में ९० लाख से ३५० लाख रुपए बिल बकाया हो गया है। जिसकी वसूली अभियान शुरू कर दिया है। जिनका बिल और रीडिंग गलत आ रही है। उनका सुधार किया जाएगा।
शुभम त्यागी, अधीक्षण यंत्री शहर टीकमगढ़।