
स्कूल को बनाया अस्पताल और गंभीरों को जिला अस्पताल किया रेफर
जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
टीकमगढ़.बुडेरा क्षेत्र के नगारा गांव में कुएं का गंदा पानी पीने से ४० से अधिक लोग उल्टी दस्त के शिकार हो गए है। जिसमें से पांच वर्षीय राजेश पुत्र भागीरथ अहिरवार की मौत हो गई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। स्कूल को अस्पताल बनाकर उपचार शुरू कर दिया। गंभीर रूप से पीडि़त मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कुएं में दवाओं का छिडक़ाव कर दिया है। टीम द्वारा गांव के लोगों की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू रतन सिंह राजपूत ने बताया कि दरी ग्राम पंचायत के नगारा गांव के अहिरवार मोहल्ला के लोग नाला के पास बने कुएं से पीने का पानी लाते थे। २० मई की शाम से आधा दर्जन से अधिक लोग उल्टी दस्त के शिकार हुए। उन्हें रात्रि के समय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना सुबह ७:३० बजे स्वास्थ्य विभाग को मिली। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अमला और पुलिस विभाग नगारा के अहिरवार मोहल्ला सुबह १०:३० बजे के करीब पहुंचे। जहां पर उल्टी करते मरीज मिले। कुंए के पानी की जांच के लिए सैपल लिया गया। उसमें दवाओं का छिडक़ाव किया गया।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमला पहुंचा
उल्टी दस्त की सूचना मिलते ही कलेक्टर ने नगारा गांव की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। निर्देश के बाद एसडीएम लोकेंद्र सरल, तहसीलदार, बीएमओ, थाना पुलिस और ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के साथ महिला बाल विकास के कर्मचारी पहुंचे। उनके द्वारा लगातार मरीजों की जांच की जा रही है।
स्कूल को बनाया अस्पताल
ग्रामीणों का कहना था कि उल्टी दस्त के लोगों की संख्या बढ़ गई थी। स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने में समस्याएं हो रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल को अस्पताल बना दिया। उनकी देखरेख के लिए डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया। एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता के साथ अन्य कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर मरीजों की जांच की जा रही है।
इन्हें किया गया रेफर
नगारा अहिरवार मोहल्ला निवासी सावित्री पुत्री रामचरण अहिरवार २४ वर्ष रेफर, संध्या पुत्री रमेश अहिरवार ९ वर्ष, रिंको पति रामजी अहिरवार ३० वर्ष , मयंक पुत्र रामजी अहिरवार ५ वर्ष, कविता पुत्री रामसिंह लोधी २२ वर्ष, नंदराम पुत्र प्यारेलाल लोधी ६२ वर्ष, लीलाधर पुत्र गोरीशंकर लोधी १८ वर्ष, तिजियाबाई पति जमना अहिरवार ६२ वर्ष,सुनैना पुत्री रामजी अहिरवार ३४ वर्ष को जिला अस्पताल उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
स्कूल को अस्पताल बनाकर किया जा रहा उपचार
वहीं गांव में स्कूल को अस्पताल बनाकर क्रांति पुत्री रमेश अहिरवार ६ वर्ष, रानी पुत्री भद्दू अहिरवार १७ वर्ष, श्याम बाई पति दलूआ अहिरवार ५५ वर्ष, दीपक पुत्र मोतीलाल अहिरवार १८ वर्ष वंशीलाल पुत्री मोती लाल अहिरवार १३ वर्ष, मानकी पुत्री मोतीलाल अहिरवार, १० वर्ष, सुरेंद्र पुत्र मोतीलाल अहिरवार १५ वर्ष, नीरज पुत्र जमना अहिरवार ९ वर्ष, उमा पुत्री भागीरथ अहिरवार ११ वर्ष, सरिया पुत्र कन्हैया अहिरवार ६० वर्ष, महेंद्र पुत्र सूरा अहिरवार ९ वर्ष, , देशराज पुत्र वंशीलाल अहिरवार १७ वर्ष, रामबाई अहिरवार ५५ वर्ष, पुलिया पति गठोला अहिरवार ६० वर्ष, गीता पुत्री आशाराम अहिरवार १६ वर्ष और हरबाई पुत्री गनेश अहिरवार ५६ वर्ष का उपचार किया जा रहा है।
नगारा गांव के अहिरवार मोहल्ला में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उनके उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में है। स्कूल को अस्पताल बना दिया है। मरीजों की ४० से अधिक संख्या हो गई है। जिसमें से एक पांच वर्षीय बच्चें की मौत हो गई है। कुएं के पानी का जांच के लिए सैंपल ले लिया है। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
डॉ. पीके माहोर, प्रथम जिला स्वास्थ्य अधिकारी टीकमगढ़।
अहिरवार बस्ती में पुराना कुआं है। वर्षों से उस कुएं से गांव के लोग पानी पी रहे है। सोमवार की शाम से अहिरवार मोहल्ला के लोग बीमार हो गए है। जिसमें एक बच्चें की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने के लिए गांव में है।
शिवचरण लोधी, सरपंच, नगारा दरी ग्राम पंचायत।
Published on:
22 May 2024 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
