
6 lakh stolen by uprooting the roof of jewelers shop
टीकमगढ़. शहर में चोरियों का सिलसिल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर से सराफा दुकान को निशाना बनाया। यहां से चोरों ने लगभग 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बीती रात अज्ञात चोरों ने कलेक्ट्रेट रोड़ पर एमपीईबी कॉलोनी के पास स्थित प्रशांत ज्वैलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया। सुबह 10 बजे जब दुकान संचालक मनोज सोनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने ताला खोला। ताला खोलते ही उनके होश उड़ गए। दुकान का पूरा सामान फैला हुआ था और आभूषण गायब थे। जब उन्होंने दुकान को देखा तो ऊपर छत जगह-जगह से उखड़ी हुई थी। प्रशांत ने बताया कि दुकान की छत लोहे की चद्दर की बनी हुई थी। चोरों ने लोहे के सरिया से उसे तोड़कर दुकान में प्रवेश किया होगा। वहीं चोरों ने दुकान के अंदर आते ही सबसे पहले सुरक्षित तरीके से अंदर लगे सीसीटीवी कैमरें बंद किए और फिर चोरी की। ऐसे में सीसीटीवी में वह कैद नहीं हो सके है। मनोज सोनी ने बताया कि दुकान में लगभग सबसे अधिक चांदी के आभूषण थे। उनका कहना है कि चोर यहां से लगभग 6 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए है। वह बुधवार की शाम 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे।
साइकिल की दुकान में भी चोरी
वहीं चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान के बाजू में लगी साइकिल की दुकान में भी चोरी की। ज्वैलर्स की दुकान के संचालक मनोज का कहना है कि हो सकता है कि चोरों ने यही से लोहे का सरिया निकाल कर उनकी दुकान की छत उखाड़ी हो। साइकिल की दुकान से कुछ ज्यादा सामान चोरी होने की जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं डॉग स्क्वाड ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर अज्ञात चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। विदित हो कि घटना स्थल से महज 10 मीटर की दूरी पर पुलिस के सीसीटीवी कैमरें लगे हुए है। यहां से भी पुलिस को चोरों की जानकारी लग सकती है।
Updated on:
01 Jun 2023 07:19 pm
Published on:
01 Jun 2023 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
