13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले को फाइलेरिया मुक्त करने टीकमगढ़ और निवाड़ी में बैठक का हुआ आयोजन

निवाड़ी में आयोजित की गई बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
निवाड़ी में आयोजित की गई बैठक

निवाड़ी में आयोजित की गई बैठक

सामूहिक दवा सेवन कराने के लिए बनाई रूप रेखा, १० से २५ फरवरी तक होगा आयोजन

टीकमगढ़. टीकमगढ़ और निवाड़ी को फाइलेरिया मुक्त के लिए सामूहिक दवा सेवन के लिए बैठक आयोजित की गई। दोनों जिलो के सभी अधिकारियों को दवा सेवन कराने के निर्देश दिए गए। दोनों जिले के दो ब्लॉकों को छोडक़र सभी चार ब्लॉकों में दवा का सेवन कराया जाएगा।
बैठक में मलेरिया अधिकारी हरिमोहन रावत ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी को खत्म करने के लिए फ ाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में सामूहिक दवा सेवन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीकमगढ़, बल्देवगढ़ और टीकमगढ़ शहर में दवा सेवन नहीं कराई जाएगी। बाकी जतारा, पलेरा, पृथ्वीपुर और निवाड़ी में दवा का सेवन कराया जाएगा। दवा सेवन के लिए 10,11 और 13 फ रवरी को बूथ डे मनाया जाएगा। 15 से 21 फ रवरी घर घर भ्रमण के दौरान घर घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा और 22, 24, 25 फ रवरी को मॉपअप कार्यक्रम चलाया जाएगा। फ ाइलेरिया रोधी डीईसी एल्वेंडाजॉल दवा पूरी तरह से सुरक्षित है।

द्वितीय बैठक का हुआ आयोजन
जिला स्तरीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक सामूहिक दवा सेवन अभियान फ ाइलेरिया की बैठक 5 फ रवरी को निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला टास्क फ ोर्स में सम्मिलित सभी अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आगामी दवा सेवन अभियान की तैयारी की बिंदुवार समीक्षा की समीक्षा की। वहीं टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहे। कहा कि इस वर्ष केवल जतारा और पलेरा ब्लॉक में सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। नगरीय क्षेत्र लिधौरा, ग्राम पंचायत बूदौर, पलेरा, बेदऊ में माइक्रो फ ाइलेरिया के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।