11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य द्वार के पास खड़े किए जा रहे ऑटो, यात्रियों का निकलना मुश्किल, पार्किंग खाली

टीकमगढ़. रेलवे स्टेशन पर वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह है। इसके बावजूद ऑटो और अन्य वाहनों को स्टेशन के मुख्य द्धार पर खड़ा किया जा रहा है। इससे जाम की स्थिति भी बन रही है। जहां आने जाने वाले आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर इस तरह रहता है ऑटो का जमावड़ा

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर इस तरह रहता है ऑटो का जमावड़ा

अव्यवस्थाओं के बीच रेलवे स्टेशन की पार्किंग

टीकमगढ़. रेलवे स्टेशन पर वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह है। इसके बावजूद ऑटो और अन्य वाहनों को स्टेशन के मुख्य द्धार पर खड़ा किया जा रहा है। इससे जाम की स्थिति भी बन रही है। जहां आने जाने वाले आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि नगर के सैकड़ों की संख्या में ऑटो ट्रेन आने और जाने के समय यहां आ जाते हैं और रास्ते के दोनों ओर खड़े कर दिए जाते हैं। जहां से परिजनों को लेने और मुख्य सड़क तक आने में आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि सड़क पर जाम जैसी स्थिति नहीं बने उसके लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है। लेकिन वह खाली पड़ा रहता है।

आमजनों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पुलिस वाले कहीं दिखाई नहीं देते। इसके चलते स्टेशन परिसर में वाहनों का जमावड़ा बढ़ रहा है। इससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी होती है। प्लेटफार्म के मुख्य प्रवेश द्धार के सामने अवैध रूप से दोपिहया वाहन खड़े रहते हैं। जिन्हें खड़ा करने वालों को रोकने और टोकने वाला कोई नहीं है।

खाली पड़ी पार्किंग

यात्री लवकुश यादव, प्रेमपाल ङ्क्षसह ठाकुर, रामसेवक अहिरवार ने बताया कि भोपाल से टीकमगढ़ महामना ट्रेन से आया हूूं। ट्रेन से उतरने के बाद मुख्य सड़क तक पैदल जाना मुश्किल हो जाता है। दोनों सड़कों पर ऑटो की लाइनें लगीं हैं। ऑटो चालक जबरदस्ती बैठने के लिए खींचते हैं। जबकि वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है।