9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक जुलाई २०२२ को १९ तरह की सामग्री पर लगाया था प्रतिबंध

सिंगल यूज प्लास्टिक पर भारत सरकार ने एक जुलाई २०२२ को प्रतिबंध लगाया था। जिसमें १९ तरह के सिंगल यूज को बंद कर दिया था।

2 min read
Google source verification
Banned material was seen being sold in the streets of the market

Banned material was seen being sold in the streets of the market


टीकमगढ़. सिंगल यूज प्लास्टिक पर भारत सरकार ने एक जुलाई २०२२ को प्रतिबंध लगाया था। जिसमें १९ तरह के सिंगल यूज को बंद कर दिया था। उसी को लेकर जिला प्रशासन ने जिले की नगरपालिका और प्रत्येक नगरपरिषद द्वारा सामग्री बेचने वालो पर छापामार कार्रवाई करवाई थी। उसके बाद से नजर अंदाज किया गया। जिसके कारण छोटी दुकान से लेकर शोरूम तक में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। पत्रिका ने रविवार को स्टिंग ऑपरेशन किया। जहां छोटी से लेकर बड़ी दुकानों पर प्रतिबंधित सामग्री बिकती हुई दिखाई दी।
पत्रिका ने रविवार को एक स्टिंग ऑपरेशन किया। जिसमें ये पता लगा कि बाजारों में प्रतिबंध के बावजूद अब भी प्लास्टिक की खुलेआम बिक्री हो रही है। इस व्यवस्था में कोई एक व्यक्ति शामिल नहीं हैं बल्कि इसके लिए सब जिम्मेदार हैं। अगर बाजारों में प्लास्टिक सामग्री की बिक्री हो रही है तो इसके लिए वो सरकारी एजेंसियां, विभाग और पुलिस जिम्मेदार है। इसके लिए वो तमाम लोग भी जिम्मेदार हैं, जो बैन के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक को बाजारों में बेच रहे हैं। खासबात यह है कि सिंगल यूज बैन का कोई असर नहीं हुआ है और बाजार में अब भी ये प्लास्टिक बेचे जा रहे है।
स्टिंग के दौरान दुकानदारों ने अंदर रखी समाग्री
रविवार की दोपहर पत्रिका ने सिंगल येज प्लास्टिक का डेढ़ घंटे से अधिक स्टिंग किया। पन्नी त्रिपाल की ६ दुकानें, पॉलीथिन की ६ दुकानें, थर्मोकोल सामग्री की अनगिनत दुकानदारों से चर्चा की तो उन्होंने प्रतिबंध की बात सुनी तो सडक़ों पर रखी प्रतिबंधित सामग्री को अंदर रख लिया। दुकानदारों से पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर चर्चा की तो चुपचाप अंदर बाहर जाने लगे।


यहां बिक रही थी प्रतिबंधित सामग्री
नगर के नजाई दरबाजा से जवाहर चौराहा, प्रधानपुरा गली, कटरा बाजार, राजमहल रोड और गलियों में प्रतिबंधित सामग्री प्लास्टिक के वर्तन, थर्मोकोल, कप, गिलास, प्लेटे, चम्मच के साथ अन्य सामग्री बिक रही थी।
कार्रवाई में छोटे दुकानदारों को बनाते निशाना
जिले में पॉलीथिन के छह दुकानदार और आधा दर्जन से अधिक पन्नी दुकानदार प्रतिबंधित सामग्री का कारोबार कर रहे है। राजमहल रोड की पतली गलियों में प्लास्टिक सामग्री की गोदाम बने है। इसके साथ ही थर्मोकोल की प्लेटे, थाली, गिलास और कई प्रकार की सामग्री बचे रहे है। कार्रवाई में हाथठेला, छोटी किराना की दुकाने और अन्य दुकानों को निशाना बनाया जाता है। जहां से कुछ ही मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री को जब्त करके जुर्माना लगाया जाता है।
इनका कहना
प्रतिबंधत सामग्री को दुकानदारों द्वारा बाजार में बेचा जा रहा है तो सोमवार की सुबह टीम का गठन किया जाएगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
गीता मांझी सीएमओ नगरपालिका टीकमगढ़।