4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Byelection Result : भाजपा ने छीनी पृथ्वीपुर विधानसभा सीट, 15 हजार से अधिक मतों से नितेंद्र राठोड़ को हराया

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से छीन लिया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ शिशुपाल यादव ने 15687 मतों के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार नितेंद्र राठौर से जीत हासिल की है।

2 min read
Google source verification
News

Byelection Result : भाजपा ने छीनी पृथ्वीपुर विधानसभा सीट, 15 हजार से अधिक मतों से नितेंद्र राठोड़ को हराया

टीकमगढ़. मध्य प्रदेश में चार सीटों पर हुए मतदान के परिणाम सामने आने लगे हैं। जोबट में बीजेपी की जीत के बाद पृथ्वीपुर विधानसभा के नतीजे भी सामने आ गए हैं। पृथ्वीपुर विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से छीन लिया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ शिशुपाल यादव ने 15687 मतों के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार नितेंद्र राठौर से जीत हासिल की है। बता दें कि, इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़ के निधन पर उनके बेटे नितेंद्र राठौड़ को उम्मीदवार चुना था। लेकिन अब ये सीट बीजेपी के खाते में चली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के मतगड़ना कक्ष के बाहर असामाजिक तत्व द्वारा रिवॉल्र लहराने का मामला सामने आााय है। घटना से इलाके में सनसनी फैग गई थी। जानकारी ये भी सामने आई है कि, सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए मतगणना भी रोक दी गई थी। घटना के बाद जहां कांग्रेस ने इसका जिम्मेदार बीजेपी को बताया है, तो वहीं बीजेपी का कहना है कि, सीट हारने के कारण कांग्रेस इस तरह देहशत फैलाने का कार्य कर रही है।

पढ़ें ये खास खबर- पोस्टमार्टम के इंतजार में 24 घंटे अस्पताल में पड़ा रहा बालिका का शव, नाराज होकर धरने पर बैठे विधायक


पृथ्वीपुर विधानसभा पर एक नजर

पृथ्वीपुर 2008 में परिसीमन के बाद विधानसभा सीट बनकर सामने आई है। यहां करीब 151 गांव, 56 ग्राम पंचायत और 2 नगर पंचायत है। जिसमें 242 पोलिंग बूथ है। यहां अब तक तीन बार हुए चुनाव में 2008 और 2018 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं वर्ष 2013 में भाजपा ने जीत हासिल की थी।


सबसे रईस उम्मीदवार कांग्रेस के

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर जितने भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े थे, उनमें कांग्रेस नितेंद्र राठौड़ सबसे रईस उम्मीद्वार थे। जिनकी मासिक आय भी अन्य की अपेक्षा अधिक है। इस उपचुनाव में जातिगत समीकरण भी सक्रिय रहेंगे। नितेंद्र के पिता इसी क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे हैं। कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे। ओरछा में इनका एक होटल है।


-यह समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2018 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे।


-शिक्षा-होटल मैनेजमेंट।


महिला मतदाता-76,240

जीत का जश्न, देखें Video