
Broke locks of 10 shops to steal 20 pairs of slippers, watch video
टीकमगढ़/खरगापुर. बीती रात खरगापुर में हुई चोरी को जानकार आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर चोरों ने ऐसा क्यों किया। यहां पर 20 जोड़ी जूता-चप्पल चुराने वाले चोरों ने एक-दो नहीं बल्कि 10 दुकानों के ताले चटका दिए। बाद में एक घर से बाइक पर बैठकर यह चोर फरार हो गए। इनकी पूरी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पिछले कुछ समय से चोर लगातार पुलिस को चैलेंज देते दिख रहे है। शुक्रवार को जतारा थाना क्षेत्र में जहां दो घरों के ताले चटका कर चोर 6 लाख रुपए से अधिक के माल पर हाथ साफ कर दिया था तो रात को खरगापुर में चोरों ने बड़े ही इत्मिनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना में साफ दिख रहा है कि रात को चोर सड़कों पर बड़े ही बेखौफ होकर घूम रहे थे। वह एक के बाद एक दुकानों को अपना निशाना बना रहे थे। चोरों ने यहां पर बाजार में स्थित जूता-चप्पल, सोने-चांदी, दवाईयों, कटिंग सैलून, पान, कोल्ड ड्रिंक्स सहित अन्य दुकानों को निशाना बनाया। वह तो भला हो कि चोरी की डर से सराफा व्यापारी राकेश सोनी अपनी दुकान का पूरा सामान अपने घर ले गए थे, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती है। चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ कर भी चोरी की है। राकेश सोनी ने बताया कि चोर उनकी दुकान पर बेस्टेज का लगभग 5 ग्राम सोना ले गए है।
छांट कर लिए जूते और चप्पल
वहीं चोरों ने दो जूता-चप्पल की दुकान को निशाना बनाया। चोर कल्लन की दुकान से 16 जोड़ी चप्पल तो मुन्नालाल की दुकान से चार जोड़ी जूता चोरी कर ले गए है। इन चोरों ने इन दोनों दुकानों के तमाम जूतों एवं चप्पलों के डिब्बे बिखराए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने लिए पसंद के जूते-चप्पल निकाले होंगे। वहीं इसके बाद इन चोरों ने एक कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान के ताले तोड़े। यहां पर नकदी आदि न मिलने से चोरों ने खुद की प्यास बुझाने फ्रिज से ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतले निकाली और पी। वहीं कुछ बोतल यह साथ ले गए है। चोरों ने एक मेडिकल स्टोर, हाईवेयर, दो पान सेंटर की दुकानों को भी निशाना बनाया। लेकिन यहां पर भी उन्हें किसी प्रकार की नकदी आदि न मिलने से वह खाली हाथ लौट गए। इसके बाद चोरों ने पास में ही निवास करने वाले मुस्तकीम के घर पर सेंध मारी कर बाइक चोरी कर ली।
पुलिस जुटी जांच में
चोरी की घटना का सुबह से जैसे ही दुकानदारों का पता चला सभी भागे-भागे दुकान पर पहुंचे। वहीं थाना प्रभारी नीतेश जैन भी मौके पर भी पहुंचे और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। पुलिस ने बाजार में लगे आसपास के कैमरों से चोरों का पता लगाना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों में चोरों के स्पष्ट फुटेज सामने आए है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
17 Jun 2023 07:48 pm
Published on:
17 Jun 2023 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
