12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

28 फरवरी तक आईएफ एमआईएस सिस्टम में सरकारी कर्मचारियों के वेतन बैंक खाता में लिंक की जाएगी समग्र आइडी

संयुक्त कार्यालय

2 min read
Google source verification
संयुक्त कार्यालय

संयुक्त कार्यालय

एक महीने में ५२ फीसदी हो पाई प्रक्रिया, तकनीकी खामियों में आ रही सबसे परेशानियां, ९४१० में से ४९४३ के ही हो पाए अपडेट

टीकमगढ़. जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों को आईएफएमआईएस सिस्टम के माध्यम से वेतन बैंक खाता से समग्र आइडी लिंक कराने के लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है। जिला कोषालय एक महीने में ५२ फीसदी वेतन बैंक खाता लिंक कर पाया है। ४४६७ कर्मचारी लिंक के लिए शेष है। अब आगे की अपडेशन में विभाग को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया कि शासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों का डेटा आधार और समग्र आईडी से जोडऩे की योजना बनाई है। इसमें उनके वेतन और भत्ते की भी पूरी जानकारी लिंक हो जाएगी। यह प्रक्रिया २८ फ रवरी तक पूरी किए जाने के आदेश दिए गए है। इसके तहत सभी कर्मचारियों के डेटा का सत्यापन इंटीग्रेटेड फ ाइनेंशियल मैनेजमेंट इंफ ॉर्मेशन सिस्टम (आईएफ एमआईएस) द्वारा समग्र आईडी और आधार से लिंक होगा। भविष्य में सरकारी कर्मचारियों का वेतन आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एईपीएस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

९४१० कर्मचारी विभिन्न विभागों में पदस्थ, आईएफ एमआईएस सिस्टम से होगा वेतन भुगतान
जिले में नियमित ९४१० सरकारी कर्मचारी पदस्थ है। दो महीने में सभी कर्मचारियों के वेतन बैंक खाता आधार से लिंक किए जाने है। इस कार्य के लिए एक महीना बीत गया है। ५२ फीसदी कर्मचारियों के खाते अपडेट हुए है। अलगे ३१ दिनों में ४४६७ कर्मचारियों के वेतन बैंक खाता अपडेट करने के लिए बाकी है। इन कर्मचारियों को वेतन आहरण करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एक महीने से चल रही समग्र आइडी में लिंक करने की प्रक्रिया, तकनीकी बनी परेशानियां
यह प्रक्रिया करीब एक महीने से चल रही है, अब तक जिले में ४९४३ का ही डाटा सामग्र से लिंक हो पाया है। अगले 3१ दिनों में ४४६७ कर्मचारियों को इस प्रक्रिया से गुजरना है। समग्र आईडी से आधार लिंक कराने की प्रक्रिया सामान्य तौर पर तो सरल लग रही है लेकिन तकनीकी खामियों के कारण कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। अन्य जिलों से स्थानांतरण होकर आए कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। नियमों के अनुसार जहां समग्र आईडी बनी है सुधार भी वहीं पर होगा। ऐसे में काम पिछड़ रहा है।

यह आ रही समस्याएं
जानकारी मिली है कि सबसे ज्यादा ऐसे मामलों में आ रही है, जिनके आधार कार्ड, समग्र आइडी में नाम और जाति मेल नहीं खा रही है। जबकि नियम अनुसार समग्र व आधार के अलावा आईएफ एमआईएस सिस्टम में दर्ज जानकारी मैच होना जरूरी है। सिस्टम में कोई परेशानी है तो विभाग अपने स्तर पर उसे दुरुस्त कर रहा है। आईएफ एमआईएस से समग्र मैपिंग कर्मचारी के स्वयं की लॉगिन से हो रहा है। वह इंटरनेट पर स्वयं भी यह प्रक्रिया कर सकते है। कुछ कर्मचारियों की समग्र आईडी ही नहीं बनी है तो कुछ के दस्तावेजों में दर्ज नाम की स्पेलिंग मैच नहीं हो रही।

फैक्ट फाइल
९४१० जिले में विभिन्न विभागों के कर्मचारी
४९४३ कर्मचारियों के आज तक हो पाई समग्र आइडी लिंक
४४६७ समग्र लिंक कराने के लिए बाकी
२८ फरवरी तक की जानी है पूरी कार्रवाई

इनका कहना
जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की समग्र आइडी वेतन बैंक खाता आईएफ एमआईएस सिस्टम में जोडऩे की प्रक्रिया जारी है। आज तक ५२ फीसदी कर्मचारियों के वेतन बैंक खाता अपडेट हो गए है। २८ फरवरी तक यह प्रक्रिया पूरी करने योजना है।
शिवरंजन सिंह, जिला कोषालय अधिकारी टीकमगढ़।