8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली जलाई पर उपभोक्ताओं ने नहीं दिया पैसा, 61 करोड 81 लाख का बिल बकाया

बिजली कंपनी वितरण केंद्र

2 min read
Google source verification
बिजली कंपनी वितरण केंद्र

बिजली कंपनी वितरण केंद्र

अब कड़े कदम उठाए जाने की तैयारी, सभी वितरण केंद्रों पर वसूला जाएगा बकाया

टीकमगढ़. बिजली उपभोक्ताओं पर नवंबर 2024 तक जिले भर में ६१ करोड़ ८१ लाख रुपए बिल राशि बकाया है। एक महीने की वसूली में बिजली वितरण कंपनों की टीमों ने १२ करोड़ रुपए वसूल कर लिए है। यह वसूली बकाया राशि के मुकाबले१० प्रतिशत है। कई रसूखदार उपभोक्ताओं तक वसूली दल पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। जबकि निम्न एवं मध्यम वर्गीय कनेक्शनधारकों को कड़ा रुख दिखाकर वसूली की जा रही है।
जिले के सभी वितरण केंद्रों पर घरेलू, गैर घरेलू, पंप और सरकारी कार्यालय में एक लाख ५३ हजार 4४२ बिजली कनेक्शन है। 30 से 35 फ ीसदी कनेक्शनधारी बकायादार की श्रेणी में आ रहे है। बिजली बिल की बकाया राशि ने कंपनी के साथ उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा रदी है। इन उपभोक्ताओं को वितरण सप्लाई करने के लिए पांच हजार से अधिक ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए है। हर महीने ६० लाख यूनिट से अधिक खपत हो रही है।

अब कड़े कदम उठाए जाने की तैयारी
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिल राशि वसूलने के लिए कंपनी ने बकायदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। बिजली कंपनी बकायदार किसानों के खसरों में बिल की राशि दर्ज कराएगी। ऐसा करके वे आसानी से उनके बैंक खातें में आने वाली राशि को जब्त करवाकर बकाया चुकता कराने की कार्रवाई करा सकेंगे। यहीं आम बकायादार उपभोक्ता के बैंक खाते और संपत्ति कुर्क कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में जिले के हजारों उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाने की तैयारियां भी हो गई है।

गडबड़ी रोकने पर्याप्त नहीं लग पाए स्र्माट मीटर
बिजली कंपनी द्वारा बिजली चोरी एवं मीटर रीडिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे। मार्च तक जिले भर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कार्य योजना थी। अभी तक शहर में ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शुरु आत नहीं हो पाई है। बिजली कंपनी उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों पर कब तक लगा पाएगी। इस बारे में भी संबधि अधिवकारी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं। बता पा रहे है। स्मार्ट मीटर लगने से न विद्युत बोरी रुकने के अलाया मीटर से छेड़छाड़ होने की स्थित में नियंत्रण कक्ष में अलर्ट पहुंचेगा।

फैक्ट फाइल
२ संभाग टीकमगढ़ और जतारा
११ टीकमगढ़ जिले में वितरण केंद्र
०९ निवाड़ी जिले में वितरण केंद्र
६० लाख यूनिट हर महीने खपत
५५ हजार लंबित उपभोक्ता, जिन्होंने बिल जमा नहीं किया

१५३४४२ जिले में कुल बिजली उपभोक्ता
६१८१०६०१८ रुपए जिले में कुल बकाया बिल राशि
१३७४७६ घरेलू उपभोक्ता
३८६०८५८ रुपए बकाया बिल राशि
१०३७० गैर घरेलू उपभोक्ता
४६३०४५२६ रुपए बकाया राशि
३५३६ सरकारी और अन्य उपभोक्ता
१८५७६०६२२ रुपए बकाया राशि
इनका कहना
जिले में ६० करोड रुपए से अधिक बिजली बकाया पड़ा है। वसूली अभियान भी चलाए जा रहे है। बड़े बकायादारों को चिन्हित कर लिया है। नोटिस कार्रवाई करके वसूली की तैयारियां कर ली है।

नवीन कुमार, डीई बिजली कंपनी।