
बम्होरीकलां स्वास्थ्य केंद्र
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने दिए निर्देश
टीकमगढ .बम्होरीकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जिला मुख्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन ने ११ अक्टूबर को पलेरा स्वास्थ्य केंद्र से मुक्त करके बम्होरीकलां स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कराने के लिए आदेश जारी किया गया है। डॉक्टर ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है। पत्रिका ने १७ जुलाई को खबर का प्रकाशन किया था।
बम्होरीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डाक्टर बीते आठ साल से पलेरा स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे थे। जिससे यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिसको लेकर लगातार ग्रामीण की समस्याओंं को लेकर १७ जुलाई को पत्रिका समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई थी। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंधपत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित सिंह चौहान को कार्यमुक्त कर बम्होरीकलां स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ करने के आदेश ११ अक्टूबर को दिए गए थे। पुन: पत्रिका ने २३ अक्टूर को खबर का प्रकाशन किया। जिसको लेकर डॉ. अमित चौहान ने बम्होरीकलां का पदभार संभाल लिया है। डॉक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले समय में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने निवास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Published on:
24 Oct 2024 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
