28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Tikamgarh / बिजली लेने वाले दबंग: 51700 उपभोक्ताओं ने 5 सालों से नहीं किया बिल जमा, 118 करोड़ वसूलने कंपनी को आ रहा पसीना

बिजली लेने वाले दबंग: 51700 उपभोक्ताओं ने 5 सालों से नहीं किया बिल जमा, 118 करोड़ वसूलने कंपनी को आ रहा पसीना

टीकमगढ़. बिजली बिलों का बकाया कंपनी के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है। कुछ बकायादार तो ऐसे दबंग हैं कि वह पिछले पांच सालों से बिना बिल अदा किए ही लगातार बिजली का उपयोग कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:20 PM IST

बिजली लेने वाले दबंग: 51700 उपभोक्ताओं ने 5 सालों से नहीं किया बिल जमा, 118 करोड़ वसूलने कंपनी को आ रहा पसीना

टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में बिजली बिलों की कुल बकाया राशि 316.6 करोड़ बताई जा रही है, इसमें 5 सालों से बिल जमा करने वाले लोगों पर ही 118 करोड़ से अधिक की राशि बकाया बनी हुई है। बीते रोज जिले के प्रवास पर आए एमडी अजय गुप्ता ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर कर सख्ती से वसूली करने को कहा है।

जिले में बिजली बिलों की वसूली कंपनी के लिए चुनौती बनता जा रहा है। बीते रोज जिले के प्रवास पर आए एमडी अजय गुप्ता ने भी इस पर सख्त नाराजगी जाहिर वसूली का लक्ष्य 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आलम यह है कि जिले में कुछ लोगों ने तो बिजली को मुफ्त में मिलने वाली चीज समझ रखा है। कंपनी की माने तो जिले में 51700 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने पिछले पांच सालों से बिल जमा नहीं किया है और नियमित रूप से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। गांव में कनेक्शन काटने जाने पर यह दबंगी अलग दिखाते हैं। समीक्षा में एमडी ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सबसे पहले वसूली करने के निर्देश दिए हैं।

पांच सालों से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की संभागवार जानकारी

संभाग उपभोक्ताओं की संख्या बकाया बिल राशि लाख में

जतारा 23435 5732.69

टीकमगढ़ 13321 2545.19

निवाड़ी 14944 3544.08

जिले के प्रवास पर आए बिजली कंपनी के एमडी अजय गुप्ता ने यह भी दिए निर्देश

- राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जताई नाराजगी

- उन्होंने मार्च 2026 की लंबित बकाया राशि को दिसंबर 2026 तक वसूली करें

- बकायादारों की सूची तैयार कर बैंक खाते सीज करने, डीआरए के अंतर्गत कुर्की एवं करे

- खराब मीटर एवं ट्रांसफार्मर समय-सीमा में बदले

- आंगनबाड़ी केंद्रों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्राम पंचायतों के खराब मीटरों को प्राथमिकता से बदला जाए

- अस्थाई बिजली कनेक्शनों में तीन से चार गुना बढ़ाया जाए

- 15 दिवस से अधिक समय से लंबित नवीन एलटी बिजली कनेक्शन आवेदनों का निराकरण करें, अपात्रों के आवेदन निरस्त करें

- बिजली चोरी के विरुद्ध होगी जांच कर सख्त कार्रवाई करें, धारा 138 के प्रकरणों की संख्या बढ़ाते हुए धारा 135 के प्रकरणों को न्यायालय में पेश करें

- पीएमआर वायलेशन करने वाले मीटर रीडरों को चिन्हित कर कार्य से पृथक करें

- निष्क्रिय एवं क्षतिग्रस्त 11 केवी कृषि फीडरों को 15 दिन के भीतर दुरुस्त कर विभक्त फीडरों की एमडीएम एंट्री एवं मीटरिंग पूर्ण कर एनर्जी ऑडिट कराए

- औद्योगिक एवं कृषि फीडरों पर ट्रिपिंग कम कर आपूर्ति की अवधि बढ़ाए

- वर्क प्लान वर्ष 2026-27 एवं आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शेष 130 परिवारों का विद्युतीकरण शीघ्र पूर्ण करें

खाते सीज कर कुर्की की जाएगी

एमडी की समीक्षा के बाद ऐसे बकायादारों पर सख्ती से कार्रवाई कर बकाया बिलों की वसूली की जाएगी। कंपनी ने अब तक ऐसे 1453 उपभोक्ताओं के खाते सीज किए है तो 99 के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है। तीनों संभागों में पांच सालों के बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 15 दिसंबर तक यह राशि वसूल करने का लक्ष्य रखा गया है।- अजमेर सिंह, एसई, पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी।