26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Tikamgarh / ‘रामराजा सरकार की कृपा से हुआ जयवर्धन का जन्म’, दिग्विजय ने ओरछा में सुनाया किस्सा

‘रामराजा सरकार की कृपा से हुआ जयवर्धन का जन्म’, दिग्विजय ने ओरछा में सुनाया किस्सा

Digvijay Singh Orchha Story: दिग्विजय सिंह ने कहा- जयवर्धन के जन्म के बाद जब-जब अकेला ओरछा आया हर बार बंद मिले पट, परिवार के साथ आने पर हुए रामराजा सरकार के दर्शन।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Nov 2026, 5:50 PM IST

digvijay singh orchha

digvijay singh orchha ramraja sarkar jayvardhan birth story, जयवर्धन के जन्म का किस्सा सुनाते दिग्विजय सिंह (Source-Patrika)

Digvijay Singh Orchha Story: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इन दिनों सत्य सनातन यात्रा निकाल रहे हैं। गुरुवार को दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा ओरछा पहुंची। यहां उन्होंने मंच से रामराजा सरकार की कृपा और जयवर्धन सिंह के जन्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामराजा सरकार से की गई विनती के एक साल बाद ही बाद ही उनके घर पर जयवर्धन सिंह का जन्म हुआ था। दिग्विजय सिंह ने जयवर्धन के जन्म को रामराजा सरकार की कृपा बताया।

'रामराजा सरकार की कृपा से हुआ जयवर्धन का जन्म'

दिग्विजय सिंह ने बताया कि बात 1985 के आसपास की है, तब वे अपनी पत्नी के साथ रामराजा सरकार के दर्शन करने के लिए ओरछा आए थे। उस समय रामरतन चतुर्वेदी कांग्रेस के विधायक थे। वो भी हमारे साथ दर्शन करने के लिए मंदिर आए थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद रामरतन चतुर्वेदी ने उन्हें बताया कि राजा साहब हमने रामराजा सरकार से एक विनती की है। हमने भगवान से कहा है कि राजा के चार मोड़ी हैं, मोड़ा नहीं है। राजा साहब को मोड़ा होना चाहिए। इसके बाद ऐसा संयोग बना कि एक साल बाद ही जयवर्धन का जन्म हुआ।

'4 बार आया बंद मिले पट'

दिग्विजय सिंह ने बताया कि जयवर्धन के जन्म के बाद वो चार बार ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन करने के लिए पहुंचे लेकिन हर बार पट बंद मिले। तब फिर रामरतन चतुर्वेदी ने उनसे कहा कि राजा साहब आप जब तक पत्नी व बेटे के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए नहीं आएंगे तब तक आपको रामराजा सरकार दर्शन नहीं देंगे। फिर वे पत्नी व बेटे के साथ दर्शन करने के लिए पहुंचे तो रामराजा सरकार के मंदिर के पट खुले मिले और उन्हें दर्शन प्राप्त हुए।