6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली के खंभों पर केबलों का लगा मकडजाल

बिजली कंपनी पूरे साल रखरखाव का कार्य करती है। उसके बाद भी बिजली आंखे मिचौली का खेल रही है। हल्की बारिश या फिर हवाओं में बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है। यह स्थिति शुक्रवार की दोपहर हुई हल्की बारिश के दौरान देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification
 Even after maintenance, bird houses made in pillar boxes

Even after maintenance, bird houses made in pillar boxes


टीकमगढ़. बिजली कंपनी पूरे साल रखरखाव का कार्य करती है। उसके बाद भी बिजली आंखे मिचौली का खेल रही है। हल्की बारिश या फिर हवाओं में बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है। यह स्थिति शुक्रवार की दोपहर हुई हल्की बारिश के दौरान देखने को मिली है। इस प्रकार के रखरखाव पर उपभोक्ता सवाल उठा रहे है।
बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है। उसके बाद भी शहर की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली के तार और केबल लटक रही है। प्रत्येक खंभों पर बिजली कनेक्शन के लिए बॉक्स लगाए गए है। जिनमें पक्षियों ने अपने घर बना लिए है। खास बात यह है कि रखरखाव होने के बाद भी पक्षियों के घर सुरक्षित है। वहीं बिजली के ट्रांसफार्मर असुरक्षित बने हुए है। जो बारिश के समय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
बिजली के खंभों पर मिलेगा बिजली का जाल
शहर में अनगिनत खंभे लगे हैं, सभी पर केबलों का जाल मिलेगा। शायद ऐसा कोई पोल बचा हो जिस पर यह स्थिति न बनी हो। सैकड़ों पोल तो ऐसे हैं जिन पर एक साथ तारों के कई गुच्छे बनाकर लटक रहे हैं। इस वजह से लाइनमैन को भी परेशानी होती है। वह भी बिजली खराब होने पर समझ नहीं पाता बिजली के तार किस उपभोक्ताओं केे है।
बारिश से पहले हर होते है लाखों रुपए खर्च
हर साल बारिश से पहले लाखों रुपए खर्च कर बिजली कंपनी बिजली केबल, तारों का रखरखाव करती है, इसके बावजूद बार-बार बिजली जा रही है। यही नहीं रहवासी क्षेत्र में तार और केबल झूल रहे तारों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते तेज आंधी तूफ ान व हवा में यह तार आपस में टकराकर चिंगारी छोड़ते रहते हैं।


पक्षियों ने बना लिए घर, रखरखाव के बाद भी इनके घर सुरक्षित
शहर के मोटे का मोहल्ला, केशव कॉलानी, ढोंगा, कुंवरपुरा रोड, भटनागर कॉलोनी, चकरा क्षेत्र, लक्कड़ खाना और मऊचुंगी रोड के खंभों के बॉक्सों में पक्षियों ने घर बना लिए है। जिसमें कूडा करकट जमा हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है। खास बात यह है कि रखरखाव के बाद भी पक्षियों के घर सुरक्षित बने हुए है।
हल्की बारिश में कई बार गई बिजली
शुक्रवार की दोपहर ३:३० बजे के करीब१० मिनट के लिए हल्की बारिश हुई थी। बारिश के शुरू से अंत तक दो बार का आना जाना हुआ। जबकि कुंवरपुरा रोड की बिजली लाइन का कई बार रखरखाव कार्य किया गया है।
इनका कहना
शहरी क्षेत्र की बिजली लाइनों का रखरखाव चलता ही रहता है। उसके लिए दो टीमें पहले से तैनात है और तीन टीमें कुछ समय पहले नियुक्त की गई है। शिकायतें तो आई है, उसके सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे है।
नवीन कुमार, डीई बिजली कंपनी टीकमगढ़।