7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 साल से 115 गांव में अटल ज्योति योजना का नहीं हो पाया पूरा कार्य

बिजली सब्स्टेशन केंद्र।

2 min read
Google source verification
बिजली सब्स्टेशन केंद्र।

बिजली सब्स्टेशन केंद्र।

काम छोडक़र भागा ठेकेदार, अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

टीकमगढ़. वर्ष २०१२ में अटल ज्योति अभियान के माध्यम से फ ीडर सेपरेशन योजना शुरू की थी। बिजली विभाग के ठेकेदारों ने अभियान को सफ ल बनाने काम किया था। उसके बाद भी यह सेपरेशन कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिसके कारण ११५ गांवों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए स्थानीय लोग १३ साल से शिकायत करते आ रहे है।
अटल ज्योति अभियान को सफ ल बनाने में बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों ने रुचि नहीं ली। जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बीच में ही दमतोड़ गई है। इस कारण से जतारा अनुभाग में आज तक फ ीडर सेपरेशन योजना का कार्य अधूरा पड़ा है। इस लापरवाही के चलते अवैध कटौती और दूसरे गांव से बिजली की आपूर्ति करनी पड़ रही है। हालांकि कि इस कार्य को पूरा कराने के लिए प्रत्येक बैठक में चर्चा की जाती है।

योजना का यह था उद्देश्य
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012 में ग्रामीण अंचलों में बेहतर बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने योजना बनाई थी। घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे और किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली देने प्रत्येक गांव का फ ीडर सेपरेशन किया जाना था। सभी ग्रामों में फ ीडर सेपरेशन पृथकीकरण, सुनिश्चित कर हर घर तक अनिवार्य रूप से 24 घंटे अटल ज्योति बिजली प्रदाय करनी थी।

यह थे सबस्टेशन
क्षेत्र में मुहारा, कनेरा, टीला नरैनी, निवोरा, सगरवारा, बम्होरी कलां, कंजना, प्रेमपुरा, लार खुर्द, जरुवा, बराना थर, कछोरा, उदयपुरा, बाजीतपुरा, पहाड़ी बुजुर्ग, सिमरा खुर्द, कलरा, दिनऊ आदि के अलावा जतारा डिवीजन में 32 से अधिक ग्राम शामिल थे। जहां पर फ ीडर सेपरेशन होना था। नई डिवीजन में 82 गांव शामिल किए गए, लेकिन इन ग्रामों मे फ ीडर सेपरेशन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बताया गया कि बम्होरीकलां क्षेत्र में 30 फ ीडर , जतारा में 11, चंदेरा में 4, पलेरा और जरुवा गांव आदि को मिला कर तीस फ ीडर है। लेकिन कई फीडर अधूरे पड़े है।

इनका कहना
अटल ज्योति अभियान के तहत जहां का भी काम अधूरा पड़ा उसकी जानकारी करके पूरा किया जाएगा। जिसकी चर्चा विभाग और शासन स्तर पर चल रही है।
कपिल माथुर सहायक यंत्री बिजली कंपनी जतारा।