19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरा प्रसंस्करण केन्द्र साफ, सड़कों और केन्द्र के बाहर लगे ढेर

नहीं किया जा रहा कचरे का प्रथककरण, आग के हवाले हो रहा पूरा कचरा

2 min read
Google source verification
Garbage processing center clean, roads and piles outside the center

Garbage processing center clean, roads and piles outside the center

टीकमगढ़. शहर से लेकर कचरा प्रसंस्करण केन्द्र तक नपा की लापरवाही दिखाई दे रही है। शहर में जहां सफाई और कचरा कलेक्शन व्यवस्था बेपटरी है तो इस कचरे का उचित तरीके से निराकरण करने के लिए बनाया गया कचरा प्रसंस्करण केन्द्र भी बेमानी साबित हो रहा है। आलम यह है कि कचरा प्रसंस्करण केन्द्र साफ पड़ा हुआ है और शहर से निकलने वाला कचरा इस केन्द्र के चारों ओर और सड़कों पर बिखरा पड़ा है।


शहर से निकलने वाले तमाम प्रकार के कचरों का उचित तरीके से निस्पादन करने के लिए शासन के निर्देशन पर नयाखेरा के पास कचरा प्रसंस्करण एवं प्रथककरण केन्द्र का निर्माण किया गया था। यहां पर शहर से पहुंचने वाले कचरा को अलग-अलग कर उसका निस्तारण किया जाना था। शहर से निकलने वाले तमाम प्रकार के कचरे में से प्लास्टिक, रासानिक एवं अन्य प्रकार के कचरों को अलग-अलग कर उनका निस्तारण होना था, ताकि लोगों एवं पर्यावरण के लिए घातक कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया जा सके और लोगों के लिए यह घातक न हो। लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया यह कचरा प्रसंस्करण केन्द्र केवल कागजों में काम करता दिख रहा है।

चारों ओर लगे ढेर
कचरा प्रसंस्करण केन्द्र के बाहर नपा के सफाई कर्मचारियों द्वारा तमाम कचरा फैंका गया है। इस केन्द्र को देखने पर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि इस केन्द्र का उपयोग ही नहीं किया जा रहा है। नपा के कर्मचारियों द्वारा अब भी वहीं पुराने ढर्रे पर काम किया जा रहा है। कचरा प्रसंस्करण केन्द्र के पास आलम यह है कि इसके प्रवेश द्वारा के सामने से ही गांव की ओर जाने वाली पूरी सड़क एवं चारों ओर कचरा फैंका गया है। इसी केन्द्र से सुनवाहा और मंडी की ओर जाने वाली सड़क के पास भी कचरा फैंका गया है। इससे जहां ग्रामीणों को यहां से निकलने में असुविधा हो रही है, बल्कि इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे है।


आग के हवाले कर रहे कचरा
लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए इस केन्द्र पर असल में हर प्रकार के कचरे को सबसे पहले छांटकर अलग किया जाना था। इसके बाद रासानिक, सामान्य या प्लास्टिक कचने का उसकी विधि से निस्तारण किया जाना था। ताकि यह कचरा किसी प्रकार से नुकसानदेह न हो। लेकिन यह सब न करते हुए अभी इस कचरे को सीधे आग के हवाले किया जा रहा है। नपा द्वारा फैंके जा रहे कचरे को सीधा आग लगाई जा रही है। इस पूरे क्षेत्र में लगभग पांच से सात एकड़ में फैला यह कचरा जल रहा है और इससे निकलने वाले धुएं से लोग परेशान है।