8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भैंस को बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आए पति-पत्नी की मौत

Husband and wife died due to electric shock

2 min read
Google source verification
पृथ्वीपुर। घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

पृथ्वीपुर। घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।

मोटर के लिए डाले तार से फेंसिंग में आया करंट, गांव में मातम

पृथ्वीपुर. समीपस्थ ग्राम ककावनी के अमरभाटा में भैंस को बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
शुक्रवार को ककावनी निवासी मातादीन अहिरवार 60 वर्ष अपनी पत्नी गुलाब अहिरवार 58 वर्ष के साथ खेत से मूंगफली निकाल रहे थे। उनके साथ उनकी बहू भी काम कर रही थी। दोपहर 1 बजे के लगभग मातादीन की भैंस खेत पर लगी तार की फेंसिंग में फंस गई। जब गुलाब ने भैंस को जमीन पर गिरता देखा तो उसने सोचा की यह फेंसिंग में फंसने से गिर गई है। ऐसे में वह उसे निकालने के लिए पहुंची तो फेंसिंग का तार पकड़ लिया। ऐसे में करंट की चपेट में आने से वह भी वहीं गिर गई और मुंह से चीख निकल पड़ी। यह सुनकर तत्काल मातादीन दौड़ा और बिना सोचे उसने भी यह तार पकड़ लिया और तेज चीख के साथ गिर पड़ा। यह देखकर बहू ने आस-पड़ोस के लोगों को आवाज लगाई और वह भी इन्हेंं बचाने दौड़ी लेकिन गनीमत रही कि पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद तार फेंसिंग पर डले बिजली के तार को यहां से हटाया गया, लेकिन तब तक मातादीन और उसकी पत्नी गुलाब की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बिजली के तार उसी के खेत की मोटर के लिए डाले गए थे और कट जाने से करंट फैल रहे था।
वहीं सूचना पर लुहुरगुवां चौकी प्रभारी सिद्वार्थ गौतम, आरक्षक धर्मपाल ंिसह, रवि रजक, और मोहन यादव ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।