
एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण।
सरपंच सहित ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
टीकमगढ़़. जनपद पंचायत पलेरा की ग्राम पंचायत भगवंतपुरा में शमशान घाट की जमीन और ट्यूब बेल पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है और अवैध कब्जा हटाएं जाने की मांग की गई है।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंच जाने के लिए पीएचई विभाग के द्वारा ट्यूब बेल खनन कर बोर करवाया गया था। बोर पर्याप्त पानी निकालने के बाद ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। नल जल योजना का काम पूरा होते ही पड़ोसी गांव बाबई के फुं दन कुशवाहा द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है और स्वयं की मोटर डालकर अपने खेतों की सिंचाई कर रहे है। जिसको लेकर ग्राम पंचायत भगवंतपुरा के ग्रामीणों ने सरपंच के साथ मिलकर जतारा एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।
शमशान घाट की जमीन पर किया कब्जा
तहसील लिधौरा के भगवंतपुरा में शमशान घाट की जमीन जल जीवन मिशन योजना का ट्यूब बेल खनन किया गया था। जहां ट्यूब बेल और शमशान घाट की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इसका निर्माण वर्ष २०११ में किया गया था। जिससे २५०० आवादी वाले गांव के लोगों को पेयजल सप्लाई करना था। लेकिन यह काम नहीं हो पाया है। ज्ञापन के दौरान सरपंच रामप्रसाद कुशवाहा, मनीराम, प्रीतम कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, कृपाराम, लक्ष्मण, स्वामी प्रसाद, रमेश, हरिद्वार कुशवाहा, माता दीन कुशवाहा, भैया लाल कुशवाहा, छोटेलाल, कालीचरण, तुलाराम, बाबूलाल, श्यामलाल, कालीचरण, मोतीलाल, गज्जू, हरिदास, कल्याण आदिवासी रहे।
Updated on:
25 Mar 2025 11:42 am
Published on:
25 Mar 2025 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
