8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 एकड माधव स्मृति उद्यान में से 6 एकड में बनेगा भारत का सबसे बड़ा दिव्यांग पार्क

नपा ने तैयार किया प्रस्ताव, ३० करोड की लागत से होगा निर्माण

नपा ने तैयार किया प्रस्ताव, ३० करोड की लागत से होगा निर्माण

टीकमगढ़.नगरपालिका द्वारा माधव स्मृति उद्यान में भारत का सबसे बड़ा दिव्यांग पार्क छह एकड में निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है और भोपाल इसकी रिपोर्ट पहुंचा दी गई है। इसकी लागत ३० करोड रुपए रखी गई है। पहला दिव्यांग पार्क नागपुर में संचालित है।

नगर पालिका के अधिकारी ने बताया गया कि माधव स्मृति पार्क २२ एकड में फैला हुआ है। हाल ही में इस उद्यान में एक हजार पेड पौधे लगे है। साथ ही नगरपालिका के वाहन और अन्य सामग्री को रखा गया है। इसकी सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात किए गए है। इस उद्यान की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। जिसकी तैयारियां नगरपालिका ने पूर्ण कर ली है।

भारत का पहला दिव्यांग छह में बनेगा

बताया गया कि २२ एकड में से छह एकड में भारत का सबसे बड़ा पहला दिव्यांग पार्क निर्माण किया जाएगा। इस पार्क में सभी प्रकार के दिव्यांगों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही सिविल लोगों को घूमने की अनुमति दी जाएगी। जल्द ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी जाएंगे और निर्माण कराने की योजना बनाएंगे।

पहले यह बना था प्रस्ताव

ज्ञात रहे कि नगरपालिका ने पहले २० करोड की लागत से गोशाला, पार्क और नपा के कर्मचारियों को रहने के लिए आवास निर्माण किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन पक्ष और विपक्ष के आरोपों के कारण प्रस्ताव में गति नहीं आ पाई है। इस कारण से योजना अधर में लटक गई है।

यह होना था विकास कार्य

बताया गया कि पिछले प्रस्ताव में पांच एकड में गोशाला निर्माण की जानी थी। इस गोशाला में शहर में विचरण कर रहे गायों को नपा की गोशाला में रखने की व्यवस्था की जानी थी। इसके बाद बड़ा पार्क निर्माण और आवास निर्माण होना था। साथ ही वाहनों को रखने के लिए गैराज निर्माण करने की बात की गई थी। लेकिन तीन साल बाद भी यह प्रक्रिया परस्पर नहीं आ पाई है।

माधव स्मूति उद्यान में भारत का सबसे बड़ा दिव्यांग पार्क निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है और ३० करोड से निर्माण कार्य किया जाएगा।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ नगरपालिका टीकमगढ़।