12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह वर्षों से नहीं है होडिंग्स को ठेका, लाखों रुपए का नगरपालिका को हो रहा नुकसान

नगरपालिका में विगत छह वर्षों से होडिंग्स लगाने के ठेका नहीं है। जबकि नपा पीआइसी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। उसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई। जिसका फायदा शहर के होडिंग्स संचालक उठा रहे है।

2 min read
Google source verification
Loss of lakhs of rupees to the municipality

Loss of lakhs of rupees to the municipality


टीकमगढ़. नगरपालिका में विगत छह वर्षों से होडिंग्स लगाने के ठेका नहीं है। जबकि नपा पीआइसी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। उसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई। जिसका फायदा शहर के होडिंग्स संचालक उठा रहे है। इससे न सिर्फ नगर पालिका के राजस्व को चूना लग रहा है, बल्कि नियम विपरीत खतरनाक स्थिति में लगे दर्जनों होर्डिंग्स हादसे के कारण भी बन सकते हैं।
वर्ष २०१७ में होडिंग्स को ठेका ३ लाख २५ हजार रुपए में दिया गया था। आम जनता को इन होडिंग्सों से नुकसान नहीं पहुंचे। ऐसे ३२ स्थानों को चिन्हित किया गया था। जिसमें प्रतिदिन नगरपालिका को ४ से ५ हजार रुपए का राजस्व जमा होता था। उसके बाद से होडिंग्स ठेका नहीं हुए है। जिसके कारण होडिंग्स मशीन संचालक और नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से नियमों के विपरीत दर्जनों स्थानों पर लगाए जा रहे है। शहर में कहीं भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा। चारों तरफ वैध से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। जिसका जिम्मेदार नगरपालिका को ठहराया जा रहा है।
छह वर्षों से मनमर्जी से लगाए जा रहे होडिंग्स
पूरीे शहर में मनमर्जी से अवैध तरीके से होर्डिंग्स बैनर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए ना ही किसी की अनुमति ली जा रही है और ना ही कोई राशि मांगने वाला है। पिछले लगभग छह सालों से नगर के चौक चौराहो पर होर्डिंग्स लगाई जा रही है। सभी मुख्य चौराहों, भवनों के सामने अवैध होर्डिंग्स लटके हुए हैं। बिजली के पोल और डिवाइडर पर बैनर पोस्टर लगा दिए गए जो शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं।


नगरपालिका को लाखों का हो रहा नुकसान
छह वर्षों से नगर में बगैर ठेका के होडिंग्स लग रहे है। जिसमें लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान नगरपालिका को हो रहा है। इन्हें लगाने के लिए स्थान ५० से अधिक हो गए है। इसके साथ ही सरकारी संपत्ति पर खड़े कर दिए है। यहां तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार, आरआई बंगला, आंबेडकर, जयस्तम्भ चौराहा, सिंधी धर्मशाला, गांधी चौराहा, अस्पताल चौराहा, मंडी रोड, चकरा तिराहा के साथ दर्जनों लगे है और कई स्थानों पर होडिंग्स लटक रहे है। इनकी ना अनुमति ली गई और ना ही किसी भी प्रकार राशि वसूल की जा रही है। इतना ही नहीं होर्डिंग्स स्थल का चयन नहीं है।

्रजिम्मेदारों का नहीं है ध्यान
शहर के सभी व्यस्तम मार्गों पर बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए गए हैं। जिसमें नगरपालिका द्वारा बनाए गए डिवाइडरों और निजी मकानों के साथ अवैध स्थानों पर लगाए गए है। इनकी संख्या सैकड़ों में होगी। इससे शहर रंगबिरंगा दिखाई दे रहा है। ऐसे होर्डिग्सों को हटवाने के लिए नगर पालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इनका कहना
नगरपालिका में होडिंग्स लगाने का कोई ठेका नहीं है। जिससे नपा को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। मुख्य मार्गांे पर बने डिवाइडरों के खंबो पर बैनर और होडिंग्स लगाए गए है। इनके चक्कर में वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। जबकि होडिंग्स लगाने क ा ठेका करने पीआईसी बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।
हबीब राइन पार्षद नगरपालिका टीकमगढ़।

नगरपालिका में अभी कोई होडिंग्स लगाने का ठेका नहीं है। शहर के कई स्थलों पर बैनर, होडिंग्स कौन लगा रहा है। उसकी जानकारी नहीं है।
अभिषेक खरे, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका टीकमगढ़।

अभी होडिंग्स का ठेका नहीं है। वसूली की जिम्मेदारी राकेश हवालदार को दी गई है। होडिंग्स लगाने के कई नियम है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
गीता मांझी, सीएमओ नगरपालिका टीकमगढ़।